जापान में तबाही मचा रहा 60 सालों का सबसे भीषण तूफ़ान, अब तक गई 33 लोगों की जान
जापान में तबाही मचा रहा 60 सालों का सबसे भीषण तूफ़ान, अब तक गई 33 लोगों की जान
Share:

टोक्यो: जापान में इस समय बीते 60 साल का सबसे बड़ा तूफान हेजिबीस (Hagibis) ने कहर मचाया हुआ है। जिसने अभी तक लगभग 33 लोगों की जान ले ली है। जबकि लाखों की तादाद में लोग इससे प्रभावित हुए हैं। लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने हेलिकॉप्टर, नाव और हजारों की तादाद में सैनिकों को तैनात किया हुआ है। तूफान से आई भीषण बाढ़ की वजह से लोग जगह जगह फंसे हुए हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, देश की 14 नदियों में बाढ़ आ गई है। वहीं, बचाव कार्य में लगे हेलिकॉप्टर से गिरने से भी एक महिला की मौत हो गई है। टोक्यो के अग्निशमन विभाग का कहना है कि लगभग 70 वर्ष की आयु की ये महिला जमीन से 40 मीटर की ऊंचाई से हेलिकॉप्टर से गिर गई थी। महिला को लवास्की शहर से सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा था। ये शहर बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया था, किन्तु तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौत का जो आंकड़ा दिया गया है, वो भी सही नहीं है। हो सकता है कि तूफान में 33 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हो। शनिवार को आए तूफान से राजधानी टोक्यो के दक्षिण इलाके में भी काफी तबाही हुई थी। वहीं मध्य और उत्तरी जापान में भीषण बारिश और तेज हवाएं देखने को मिलीं थीं।

World Boxing Championship: मैरीकॉम की हार के खिलाफ भारत ने दर्ज करवाई अपील

नेपाल में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने दी हड्डी-पसली तोड़ने की धमकी, जानिए क्या है पूरा माजरा

भौतिक विज्ञानी जोसेफ एंटोनी फर्डिनेंड पठार के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -