'रेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद कर दो', चेतन भगत पर भड़की उर्फी जावेद
'रेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद कर दो', चेतन भगत पर भड़की उर्फी जावेद
Share:

हाल ही में कुछ दिनों पहले चेतन भगत ने उर्फी जावेद पर एक बयान दिया था जिसका उर्फी को पता चला तो उसने चेतन भगत पर जमकर गुस्सा निकाला। दरअसल, एक इवेंट में चेतन भगत ने आज के युवाओं को किताबें पढ़ने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि इंटरनेट अच्छी चीज है, मगर इसने हमारे यूथ को कमजोर बना दिया है। लड़के फोन में सारा दिन रील्स देखते रहते हैं। तस्वीर लाइक करते रहते हैं। यूथ उर्फी जावेद की तस्वीर लाइक कर रहा है। मेरे को उर्फी की सारी ऑउटफिट पता है। उर्फी की गलती नहीं है। वो अपना करियर बना रही है। लोग बिस्तर में घुस कर उर्फी की फोटोज देख रहे हैं। आज मैं भी उर्फी की फोटोज देखकर आया हूं। आज उसने दो फोन पहने हैं। चेतन भगत ने ये भी कहा कि उर्फी जावेद जैसे लोग मिलते रहते हैं। इस पर कहानियां बनती हैं। 

चेतन भगत की इस बात पर उर्फी जावेद ने उन्हें बुरी तरह लताड़ दिया है। उर्फी ने पैपराजी से इस बारे में चर्चा की। उनसे चेतन की बात पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया, तो वह बोलीं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि चेतन भगत आखिर क्या सोच रहे थे, जो उन्होंने उर्फी जावेद के बारे में बात की। उन्हें एक साहित्य के इवेंट में उर्फी के बारे में नहीं बोलना चाहिए था। दूसरी ओर अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने चेतन की अच्छी-खासी क्लास लगा दी है। उर्फी जावेद ने चेतन के MeToo के केस पर भी कमेंट कर दिया है।

चेतन भगत की इस बात पर उर्फी जावेद ने उन्हें बुरी तरह लताड़ दिया है। उर्फी ने पैपराजी से इस बारे में चर्चा की। उनसे चेतन की बात पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया, तो वह बोलीं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि चेतन भगत आखिर क्या सोच रहे थे, जो उन्होंने उर्फी जावेद के बारे में बात की। उन्हें एक साहित्य के इवेंट में उर्फी के बारे में नहीं बोलना चाहिए था। दूसरी ओर अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने चेतन की अच्छी-खासी क्लास लगा दी है। उर्फी जावेद ने चेतन के MeToo के मामले पर भी कमेंट कर दिया है। इसके आगे उर्फी ने यह भी लिखा- 'रेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद कर दो तुम बीमार दिमाग वाले लोगों। मर्दों के व्यवहार के लिए औरत को जिम्मेदार ठहराना 80 के दशक की बात हो गई है मिस्टर चेतन भगत। अपने से आधी उम्र की लड़कियों को जब तुमने मैसेज किए, तो तुम्हें कौन भटका रहा था? हमेशा दूसरे जेंडर पर उंगली उठाओ। अपनी गलती मत देखो। तुम्हारे जैसे लोग यूथ को बिगाड़ रहे हैं मैं नहीं। तुम जैसे लोग लड़कों को ये सिखा रहे हैं कि कैसे अपनी गलतियों का ठीकरा महिलाओं और उनके कपड़ों पर फोड़ा जाता है।' वही उर्फी जावेद का ये बयान ख़बरों में बना हुआ है।

सजा है या मजा ? जेल में सत्येंद्र जैन को मिले 10 'सेवादार' ! AAP नेता का एक और Video

कभी ऑडिशन देने के नहीं थे इस एक्ट्रेस के पास पैसे, आज है करोड़ों की मालकिन

इंटरनेट कनेक्शन के लिए भी तरस जाता था टीना दत्ता का परिवार, ऐसे मिली लोकप्रियता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -