'दिग्विजय सिंह की अक्ल पर पड़ गए हैं पत्थर...', मुस्लिमों को पैसे देने के बयान पर BJP नेता ने किया पलटवार
'दिग्विजय सिंह की अक्ल पर पड़ गए हैं पत्थर...', मुस्लिमों को पैसे देने के बयान पर BJP नेता ने किया पलटवार
Share:

नीमच: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर हिंसा करवाने जैसे गंभीर इल्जाम लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग कुछ निर्धन मुसलमान लड़कों को रूपये देकर स्वयं ही पत्थर फिंकवाते हैं। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इन तथ्यों की तहकीकात उन्होंने नहीं कराई है। जल्द ही जांच भी करवाएंगे। दिग्विजय सिंह दो दिवसीय नीमच दौरे पर थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया है। 

वही दिग्विजय सिंह के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार कर कहा कि दिग्विजय सिंह को क्या हो गया समझ नहीं आ रहा है। पहले तुष्टीकरण की राजनीति के लिए एक कौम को खुश करने के लिए पुलिस पर प्रश्न उठाए, न्यायपालिका पर सवाल उठाए तथा अब उस कौम को ही बिकाऊ बता दिया कि पैसे लेकर पत्थर फेंकते हैं। आपने एक बात तो साफ़ कर दी कि पत्थर कहां से आए थे और किसने फेंके थे। आपके पास क्या सबूत है कि उस कौम ने रूपये लेकर पत्थर फेंके। किसी शख्स के बारे में ऐसा बोलते तो इतनी पीढ़ा नहीं होती, मगर एक कौम को बदनाम करने का काम आपने किया है। वह भी इस पवित्र महीने में अच्छा नहीं किया।

वही इसको लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह की अक्ल पर पड़ गए हैं पत्थर। इसी कारण वे आए दिन अर्नगल बातें करके समाज में विभेद पैदा करने का प्रयास करते हैं। इतना वरिष्ठ नेता धर्म को धर्म से लड़ाने की बात कर रहा है। उनके बोलने का अर्थ है कि मुसलमान बिकाऊ हैं। उन्होंने FIR होने के डर से बयान वापस भी ले लिया। बिना तथ्य के इल्जाम लगवा रहे हैं। बीजेपी समाज को तोड़ती नहीं, बल्कि जोड़ने वाली पार्टी है। दंगा करना तथा करवाना कांग्रेस का काम है। 

यूक्रेन संकट के बीच फ्रांस और जर्मनी की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, नोर्डिक समिट में भी होंगे शामिल

बोरिया-बिस्तर लेकर माँ राबड़ी के घर में शिफ्ट हुए लालू के बेटे, बोले- 'यहीं से हो रही साजिश'

नुसरत जहां का ये लुक आपको भी बना देगा दीवाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -