लुधियाना में CM अरविन्द केजरीवाल की कार पर हुआ हमला
लुधियाना में CM अरविन्द केजरीवाल की कार पर हुआ हमला
Share:

लुध‍ियाना : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार पर पंजाब के लुधियाना में पत्थर फैंकने की जानकारी सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर पहुंचे थे लेकिन उन्हें वहां विरोध का ही सामना करना पड़ा। सीएम केजरीवाल के काफिले के रास्ते पर कुछ लोग काले झंडे दिखाकर खड़े थे तो कुछ लोगों ने उनके वाहन की ओर पत्थर फैंके।

बटाला में सीएम केजरीवाल पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी प्रारंभ कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है। इन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम केजरीवाल के विरूद्ध नारेबाजी प्रारंभ कर दी। कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया है कि सीएम केजरीवाल दिल्ली के बाद पंजाब को ठगने हेतु पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी कार पर लाठ‍ियों और पत्थरों से हमला किया। आगे के शीशे को तोड़ दिया। बादल और कांग्रेस नर्वस हैं? लेकिन वो मेरा हौसला नहीं तोड़ पाएंगे। केजरीवाल ने कहा था कि पत्थर फैंकने वालों को और काला झंडा दिखाने वालों को पैसे देकर भेजा जा रहा है। कुछ नेता ऐसे भी हैं जिन्हें अपमानित करने हेतु पैसे देकर लोगों को भेजा जाता है।

सीएम केजरीवाल द्वारा कहा गया कि पंजाब की जनता सभी को पहचानती है उन्होंने कुछ राजनीतिक दलों की ओर इशारा किया कि ये लोग राजनीति से प्रेरित होकर इस तरह का विरोध कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सीमए केजरीवाल पर पहले भी स्याही फैंकने की घटनाऐं हो चुकी हैं। यही नही गुरदासपुर में भी उनका विरोध किया जा चुका है। ऐसे में उनके विरूद्ध केजरीवाल गो बैक के नारे भी लग चुके हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -