स्वास्थ्य का राज खोलती है पेट की गैस
स्वास्थ्य का राज खोलती है पेट की गैस
Share:

पेट में गैस की समस्या आम बात है। ये समस्या तकलीफ देह भी होती है। कई बार इस वजह से आप शर्मिदा भी हो जाते है। इससे पाचन तंत्र बिगड़ सकता है, जैसा की आप जानते है हर व्यक्ति के शरीर में गैस बनती है। यह शरीर से बाहर दो प्रकार से निकलती है पहली तो डकार द्वारा बाहर निकलती है दूसरी गुदा मार्ग से निकलती है। कई लोग 1 से 4 पिंट्स गैस पैदा करते हैं। दिन में लगभग 14-23 बार गैस निकलती हैं। ये गैस आपके पेट के स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बताती है। आइए जानते है क्यों बनती है पेट में गैस आपके स्वास्थ्य के बारे में।

जाने गैस के कुछ लक्षण

1. डकार - जब कोई व्यक्ति खाने के साथ अधिक मात्रा में हवा को निगल लेता है तो खाने के दौरान या खाने के बाद में डकार लेता है। 

2. पेट फूलना - कभी-कभी गैस की वजह पेट फूला सा लगता है। बड़ी आंत का कैंसर या हार्निया से भी पेट फुलता है। अधिक वसायुक्त भोजन का भी कारण है पेट फूलना क्योंकि वसायुक्त भोजन से देर से खाना पचता है और बेचैनी भी होती है। 

3. पेट दर्द - कुछ लोगो को पेट दर्द आंत में गैस मौजूद होने के कारण भी होता है। आंत के बायीं ओर जो दर्द होता है तो इससे हृदय रोग होने की आशंका होती है, लेकिन दर्द दायीं ओर हो तो यह एपेन्डिक्स हो सकता है।

निगली हवा

गैस बनने का सबसे प्रमुख कारण है एरोफैगिया या निगली गई हवा। कुछ लोग पीते या खाते टाइम हवा निगल लेता है। और कुछ लोग च्यूंगम चबाने, जल्दी-जल्दी खाने या पीने और धूम्रपान करने से हवा निगल लेते है, जिनमें ऑक्सीजन, कार्बन डाई ऑक्साइड और नाइट्रोजन होती हैं। कुछ हवा डकार से बाहर निकलती है तो कुछ आंत में चली जाती है। जो हवा बड़ी आंत में चली जाती है, वो गैस गुदा मार्ग द्वारा बाहर निकलती है।

अनपचा भोजन 

कुछ शरीर ऐसे होते है कार्बोहाइड्रेट को न तो पचा पाते है और न अवशोषित कर पाते है। बहुत से भोज्य पदार्थों में स्टार्च, शुगर और रेशे पाए जाते हैं। कभी-कभी छोटी आंत मे खाना नहीं पच पता है इसका प्रमुख कारण है निश्चित एंजाइमों की कमी की वजह से। तब ये अनपचा खाना छोटी आंत से बड़ी आंत में चला जाता है जहां पर बैक्टीरिया इस खाने को तोड़ते हैं। इससे कार्बन डाईऑक्साइड, हाइड्रोजन और कुछ लोगो मे मिथेन निकलती है और उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में एंजाइम कम होते जाता है जिससे गैस की समस्या और बढ़ जाती है।

खानपान

गैस बनने का प्रमुख कारण खानपान ठीक से न होना। ये समस्या शराब पीने से, तली-भुनी या मिर्च-मसाला अधिक मात्रा मे खाने की वजह से होता है। तला या बासी खाना से भी गैस की समस्या होती है। गैस की समस्या लोबिया, छोले, राजमा, उड़द की दाल, बींस, मोठ, ब्रेड, फास्ट फूड, और किसी को दूध या भूख से भी होती है। खाने के साथ-साथ कोल्ड ड्रिंक पीने से भी होता है। 

लाइफस्टाइल

टेंशन लेना, देर से सोना और सुबह देर से खाने-पीने से भी गैस बनती है। 

गैस के लिए घरेलू नुस्खे

लहसुन का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया बढ़ती है और गैस की समस्या भी कम होती है। नारियल पानी पीने से गैस की समस्या दूर होती है।  खाना खाने के बाद अदरक को नींबू के रस में डुबोकर कार खाएं इससे गैस की समस्या दूर हो जाएगी क्योंकि अदरक में पाचक एंजाइम होते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -