सेंसेक्स में 1625 अंकों की गिरावट
सेंसेक्स में 1625 अंकों की गिरावट
Share:

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1,624.51 अंकों की गिरावट के साथ 25,741.56 पर और निफ्टी 490.95 अंकों की गिरावट के साथ 7,809.00 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 635.67 अंकों की गिरावट के साथ 26,730.40 पर खुला और 1,624.51 अंकों या 5.94 फीसदी गिरावट के साथ 25,741.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,730.40 के ऊपरी और 25,624.72 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 244.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,055.95 पर खुला और 490.95 अंकों या 5.92 फीसदी गिरावट के साथ 7,809.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,060.05 के ऊपरी और 7,769.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी भारी गिरावट रही। मिडकैप 861.91 अंकों की गिरावट के साथ 1,0354.74 पर और स्मॉलकैप 1,022.54 अंकों की गिरावट के साथ 10,587.90 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (10.93), तेल एवं गैस (9.20 फीसदी), बिजली (8.12 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (7.23 फीसदी) और धातु (7.18 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -