बिहार के कुख्यात बदमाश को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार
बिहार के कुख्यात बदमाश को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार
Share:

रामगढ़ ​: बिहार व उतर प्रदेश में अपना खौफ फैलाने वाले गैंगस्टर मुकेश पाठक सोमवार को एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। एसटीएफ ने उसे पूरे परिवार समेत झारखंड के रामगढ़ से गिरफ्तार किया गया। खबरों के अनुसार, वो वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहा था। मुकेश नाम के इस कुख्यात पर दो दर्जन से भी अधिक हत्या, अपहरण व लूटपाट के मामले दर्ज है।

मुकेश अपने पूरे परिवार के साथ जम्मूतवी एक्सप्रेस के बोगी एस-11 में सफर कर रहा था।नवंबर 2015 में भी मुकेश ने बिहार में दो इंजीनियरों की हत्या की थी। इसके बाद बिहार में सियासी पारा आसमां पर चढ़ गया था। शिवहर में रंगदारी ने देने के कारण सुपरवाइजर एके-47 से गोली मार दी गई थी। मुकेश ने चड्ढा एंड चड्ढा से एक करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग थी।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की स्पेशल टीम ने कश्मीर, कोलकाता, असम, गुजरात और नेपाल में छापेमारी की थी। बता दें कि मुकेश झारखंड के जमशेदपुर में अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। मुकेश ने जेल में ही अपनी गर्लफ्रेंड पूजा से शादी की थी। जेल में ही पूजा गर्भवती हो गई थी। पूजा अब भी जेल में बंद है। मुकेश के साथ पुलिस ने उसके कई गुर्गो को भी गिरफ्तार किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -