15 साल की बच्ची की सौतेली मां ने कराई जबरन शादी
15 साल की बच्ची की सौतेली मां ने कराई जबरन शादी
Share:

भिवानी : एक लड़की ने अपनी सौतेली मां पर 15 साल की छोटी सी उम्र में शादी कराने का आरोप लगाया है। हिसार के बडाला गांव की रहने वाली लड़की का कहना है कि उसकी मां ने दो साल पहले उसकी शादी गौरापुर के एक युवक के साथ करा दी थी। अब शादी के बाद उसके पति व ससुरालवालों ने मिलकर उसे बंधक बना रखा है और उसका पति रोजना उसके साथ दुष्कर्म करता है।

लड़की ने बताया कि उसके पिता का निधन कई वर्षों पूर्व ही हो गया था, इसके बाद 2 मार्च 2014 को उसकी सौतेली मां, सौतेले भाई व चाचा-चाची ने मिलकर उसकी जबरन शादी करा दी। युवक की उम्र उससे 20 साल अधिक थी। युवती ने अपने ससुरालवालों पर यह भी आरोप लगाया है कि वो उसे पागल घोषित करने का प्रयास कर रहे है।

जब उसने पति द्वारा दुष्कर्म किए जाने का विरोध किया ता, तो पति ने धमकी दी कि उसे नशे की गोली या जहरीला इंजेक्शन लगाकर मार देगा। महिला एएसआई प्रवीन देवी का कहना है कि इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -