क्रिसमस पर लाइट्स से सजी ट्रैन का वीडियो वायरल
क्रिसमस पर लाइट्स से सजी ट्रैन का वीडियो वायरल
Share:

आज क्रिसमस का अनोखा दिन है। आज के दिन ईसाई लोग जश्न मना रहे हैं। आज के दिन खास त्योहार को दुनियाभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जैसे हिन्दू धर्म में भारत में दीवाली का त्योहार मनाया जाता है ठीक वैसे ही क्रिसमस भी बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घर, दूकान आदि को भी लाइट्स से सजाकर जगमगा देते हैं। अब इन सभी के बीच सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी लिस्ट में एक वीडियो सामने आया है जो हैरान करने वाला है।

इस वीडियो में एक ट्रेन को ही क्रिसमस लाइट्स से पूरी तरह सजा दिया गया है। जी हाँ और अब यह ‘अद्भुत’ नजारा लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस शानदार वीडियो को आईएएस अधिकारी डॉ। एम। वी। राव ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘क्रिसमस की रोशनी से सजी एक भाप इंजन वाली ट्रेन’। आप देख सकते हैं उन्होंने कैप्शन के जरिये यह भी बताया है कि यह वीडियो कहां का है। जी दरअसल उनके मुताबिक, यह शानदार नजारा यूके के हैंपशायर का है।

आप देख सकते हैं डॉ. एम. वी. राव द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 5 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। इसके अलावा कई सारे लोगों ने वीडियो पर शानदार कमेंट्स भी किए हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है, ‘सर बहुत सुंदर’, जबकि एक दूसरे यूजर ने भी लिखा है, ‘बहुत खूब! अद्भुत’। ठीक ऐसे ही एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है, ‘मुझे लगा कि यह हैरी पॉटर का एक सीन था’। इस तरह एक के बाद एक तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

गुरुग्राम: खुले में नमाज़ के बाद अब क्रिसमस के कार्यक्रम का विरोध, लगे जय श्री राम के नारे

यहाँ सजाए गए हैं 13 करोड़ से लेकर 20 करोड़ तक के क्रिसमस ट्री

फैमली फोटोज से लेकर बच्चों की केंडिस तक से सजाए क्रिसमस ट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -