रिटायर्ड भेलकर्मी के घर में चोरी, मुर्तिया भी ले गए चोर
रिटायर्ड भेलकर्मी के घर में चोरी, मुर्तिया भी ले गए चोर
Share:

भोपाल। कोलार इलाके चोरी की घटना सामने आई है जहां चोर एक रिटायर्ड भेलकर्मी के घर से कार सहित भगवान की मूर्तियां भी उड़ा ले गए। घटना के समय पीड़ित शहर में मौजूद नही थे। कोलार पुलिस के अनुसार कोटरा के रहने वाले पवित्रलाल पाल ने बताया कि उनके भाई मयंक पाल राजहर्ष कॉलोनी में रहते हैं। वे भेल से रिटायर्ड हैं। मयंक किसी काम के चलते बेंगलूर गए हुए हैं।

सोमवार सुबह तक़रीबन 10 बजे नौकरानी मयंक के घर काम करने के लिए पहुंची, तो उसे ताला टुटा मिला। नौकरानी की जानकारी के बाद उन्होंने घर जाकर देखा, तो वहां से भगवान की चांदी की मूर्तियां और कार क्रमांक MP-04 CF 7340 गायब थी। इस प्रकार पुलिस ने जाँच पूरी करके चोरी गए माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए दर्ज की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -