प्रेमी के साथ कुत्ते की तरह रहने वाली महिला की फोटो वायरल
प्रेमी के साथ कुत्ते की तरह रहने वाली महिला की फोटो वायरल
Share:

वॉशिंगटन : न्यूयॉर्क के दक्षिण-पश्चिम में स्थित स्टेटन आइलैंड में अनोखा मामला सामने आया है। आइलैंड पर रहने वाली एक महिला अपने गले में जानवरों का पट्टा पहनती है। उसका मानना है कि उसके मंगेतर के कुत्ते जैसा पट्टा पहनना, सगाई की अंगूठी पहनने से ज्यादा बेहतर है। 21 वर्षीय की इस अनोखी महिला का नाम "जेना" है और वो खुद को अपने "प्रेमी का पालतू कुत्ता" कहलवाना पसंद करती है। जेना के प्रेमी का नाम नैथन रेली (30) है। गले में पट्टा पहने जेना और जंजीर हाथ में पकड़े नैथन की तस्वीर सोशल मीडिया में इन दिनों बहुत चर्चा में हैं। एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए कहा, "स्टेटन आइलैंड मॉल में आपका स्वागत है।"

सोशल मीडिया पर 30 सेकंड की एक क्लिप भी इन दिनों वायरल हो रही है, जिसमें जेना को जानवरों की तरह फव्वारे के तालाब में पानी पीते देखा जा सकता है। जेना के मंगेतर नैथन रेली ने सूत्रों को बताया, "जंजीर और गले का पट्टा हमारे मजबूत बंधन की निशानी है। पट्टा, अंगूठी की तरह है, जो ज्यादातर जोड़े पहनते हैं। वह अंगूठी पहनते हैं, हमने जानवरों का पट्टा चुना।" बहुत से लोग दोनों के रिलेशन के बारे में अजीबोगरीब बाटे कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों पूरे होशोहवास में "पपी प्ले" नामक BDSM गतिविधि में भी लिप्त रहते हैं।

नाथन, जेना के गले में जंजीर बांध उसे जानवरों की तरह घुमाता है। वह जानवरों के पिंजरे में ही सोती है। जेना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसकी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। जेना ने एक सूत्रों को बताया कि वो 13 साल की उम्र से "पपी" बनना चाहती थी। उसने बताया, "जब पहली बार मैंने अपने गले में पट्टा बांधा तो सोचा कि अब इसकी जंजीर पकड़ने वाला कोई शख्स ढूंढना होगा। जब तक मैं अपने प्रेमी के साथ हूं, मुझे कोई दुख नहीं है।" नैथन ने बताया कि कुछ साल पहले उसने BDSM लाइफस्टाइल अपनाई थी और तब उसे "पपी प्ले" के बारे में मालूम चला।

नैथन को दूसरे लोगों की तरह परंपरागत BDSM स्टाइल रिलेशनशिप में सेक्शुअल प्लेजर के बजाय रिश्तों की मजबूती नजर आती है। वो बताते हैं, "इसमें को सेक्शुअल अपील नहीं है। हम ऐसे ही हैं। इस तरह रहने के पीछे कोई खास वजह नहीं है। बस मुझे यह पसंद है।" नैथन बताते हैं कि उन दोनों के रिश्ते में किसी तरह की हिंसा नहीं है। हालांकि, लोगों का कहना है कि गले में जंजीर बांधकर पार्टनर को घुमाना गलत और असम्मानजनक है। करीब दो महीने पहले एक डेटिंग वेबसाइट पर दोनों की दोस्ती हुई थी, जो बाद में रिलेशन में बदल गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -