स्टेटमेंट ज्वेलरी का बढ़ता क्रेज
स्टेटमेंट ज्वेलरी का बढ़ता क्रेज
Share:

ज़रा हट के और स्टाइलिश कौन नहीं दिखना चाहता| ऐसे में एथनिक के साथ वेस्टर्न की ब्लेंडिंग एक नई Fashion Sense को बढ़ावा दे रही है| इसकी शुरुवात सोनम कपूर से हुई हैं, सोनम यूनिक और स्टाइलिश लगने के लिए हमेशा नए-नए प्रयोग करती हैं | 

इन गहनो में चोकर,काफ,अंकलेट,बाजूबंद,मेहंदी छला व नथ जैसे यूनिक पीसेज शामिल हैं| कल तक जो केवल दुल्हनो का श्रृंगार होता था उसे मॉडिफाई कर अब डे -टु -डे की लाइफ में भी पहना और पसंद किया जा रहा हैं, 

इससे एक और जहाँ आप फैशनेबुल लगेंगी वहीँ दुसरी और आप भीड़ में अलग भी दिखेंगी| बस जरुरत है इसे अवसर के अनुरूप मैच अप करने की|

चोकर :- यह गले में चिपका हुआ एक नेकपीस हैं| जो कुंदन,पर्ल, एमराल्ड जैसे धातुओं में उपलब्ध हैं| इससे आप दूर से ही पहचानी जाएँगी और हलके से ड्रेस के साथ भी यह आपके लुक को कम्पलीट करेगी| इसे आप एथनिक वियर जैसे साड़ी,लहंगे, अनारकली आदि के साथ ट्राई कर सकते  हैं|     

काफ :- पुरे कान को ढकने वाली यह ईयर रिंग, बेहद आकर्षक हैं| इसे साइड हेयर स्टाइल व बंजारा हेयर स्टाइल के साथ पेअर कर सकते हैं | इसे किसी भी ड्रेस के साथ मैच करने पर यह डिफरेंट लुक देगा |

मेहँदी छल्ला :- कल यह केवल दुल्हनो के श्रृंगार का सामान था पर अब इसके मिनिएचर साइज ने इसे कभी भी और कहीं भी पहनना आसान कर दिया हैं| बॉलीवुड को आजकल यह खूब भा रहा हैं|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -