मंत्री द्वारा पत्रकारों को चप्पलों से मारने की बात पर कांग्रेस ने किया विरोध
मंत्री द्वारा पत्रकारों को चप्पलों से मारने की बात पर कांग्रेस ने किया विरोध
Share:

मुंबई। राज्य सामाजिक न्याय राज्यमंत्री दिलीप कांबले पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने कथित तौर पर पत्रकारों को चप्पलों से मारने की बात कही। इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें मंत्रिपरिषद से हटाने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि मंत्री सत्ता के नशे में हैं। मगर अब जनता उनका यह नशा उतार देगी। गौरतलब है कि मंत्री कांबले को लेकर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में वे कथित तौर पर चप्पल मारते नज़र आ रहे हैं।

सावंत ने शनिवार को कहा कि पत्रकारों को डर में काम करना होगा। उल्लेखनीय है कि यह भी कहा जाता है कि इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे पत्रकारों के लिए कथित तौर पर तल्ख और असंगत भाषा का उपयोग कर चुके हैं। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के भाजपा नेताओं पर आरोप लगे हैं कि,नेता सत्ता के नशे में इतने मदमस्त हो चुके हैं कि वे अपना प्रभाव दिखाते हैं कई बार ये अराजक स्थिति में होते हैं।

ये अपने द्वारा असंगत भाषा का उच्चारण करते हैं और तो और कई बार इन्हें यह तक नहीं ज्ञात होता है कि ये लोग किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पत्रकारों का कार्य करना बेहद कठिन हो चुका है। उल्लेखनीय है कि भाजपा की राज्य सरकार उत्तरप्रदेश में बनने के बाद भी कथित तौर पर भाजपा नेताओं और विधायकों ने अपना गुस्सा प्रदर्शित किया था। ऐसे में कुछ नेता थाने में तक हंगामा कर चुके हैं। 

महाराष्ट्र पुलिस विभाग में होगी भर्ती, जल्द करें अप्लाई

दिल्ली मुंबई में बड़ी आतंकी वारदात की संभावना, भारत में दाखिल हुए आतंकी

सराहनपुर जातीय हिंसा : दलित परिवारों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

कर्नाटक में येदुरप्पा और गुजरात में विजय रूपानी होंगे CM कैंडिडेट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -