निरीक्षण के दौरान बोले सिद्धार्थ नाथ सिंह- 'गुंडों माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम...'
निरीक्षण के दौरान बोले सिद्धार्थ नाथ सिंह- 'गुंडों माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम...'
Share:

प्रयागराज: शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाने वाला है और इसमें जन सामान्य का सहयोग भी आवश्यक है। जी दरअसल यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कही है। उनका कहना है 'सरकारी विभागों के अफसरों को भी चाहिए कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाने में सहयोग दें।' इसी के साथ उन्होंने और भी बहुत कुछ कहा। वह हरवारा मीरा पट्टी में विकास कार्योंं के निरीक्षण के लिए गए थे। वहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि 'कहीं भी जमीनों पर अवैध कब्जा न होने पाए। भू माफिया पर भी लगाम लगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन के अफसर तालमेल के साथ काम करें।'

आगे उन्होंने कहा, 'स्थानीय नागरिकों को भी चाहिए कि वे अपनी समस्याओं को तुरंत विभागों के अफसरों के पास लेकर जाएं। जहां कठिनाई हो तुरंत मुझसे संपर्क करें। पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी चाहिए कि आम जनता से जुड़कर उनकी मदद करें। ऐसा करने से ही सरकार के काम जनता तक पहुंचेंगे।'

इसके अलावा उन्होंने यह तक कहा कि, 'शहर पश्चिमी के लोग डरें नहीं। गुंडों माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हैं। सभी जगहों पर अपराध को लेकर जीरो टालरेंस की नीति अपनाई गई है। शहर पश्चिमी से पूरी तरह से माफिया राज खत्म किया जाएगा। पिछले दिनों तमाम बाहुबलियों के खिलाफ किए गए कार्य इस बाक का सबूत है।' जी दरअसल हरवारा में विकास कायों को देखने के दौरान उन्होंने बहुत कुछ कहा और जनता को आश्वासन भी दिया।

शाहरुख को बर्थडे विश करने के लिए जगमगाया बुर्ज खलीफा, एक्टर ने कहा 'शुक्रिया'

बिहार चुनाव: बेटे संग मतदान करने पहुंची राबड़ी देवी ने कहा- 'इस बार बिहार में बदलाव की गंगा बहेगी'

Gujarat: आज 8 सीट पर 81 उम्मीदवार मैदान में, PM ने की यह अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -