भाजपा ने किया ठाकरे पर पलटवार, बोले- '11 महीने पुरानी सरकार...'
भाजपा ने किया ठाकरे पर पलटवार, बोले- '11 महीने पुरानी सरकार...'
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र भाजपा ने बीते रविवार को अपने एक संबोधन के जरिये मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास अपनी 11 महीने पुरानी सरकार के प्रदर्शन के बारे में कहने के लिए कुछ नहीं था और शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली में उन्होंने केवल भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।' जी दरअसल भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने हाल ही में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर यह आरोप लगाया है कि, 'उनके पास शिवसैनिकों को अपनी सरकार के काम के बारे में बताने के लिए कुछ भी नहीं था।'

इसके अलावा उन्होंने यह तक कहा कि, ‘‘सत्ता के लिए शिवसेना ने हिंदुत्व से समझौता किया। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस द्वारा सावरकर की आलोचना पर एक भी शब्द नहीं बोला और उन्हें सावरकर स्टेडियम से दशहरा रैली को संबोधित करना पड़ा। यह आदर्श न्याय है।’’ आगे अपने संबोधन में उपाध्ये ने यह तक कहा कि, 'राज्य सरकार ने दस हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा कर किसानों के साथ मजाक किया है।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि, 'राज्य सरकार ने केंद्र के जीएसटी प्रस्ताव का जवाब नहीं दिया। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा इसी राज्य में है।' जी दरअसल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीते रविवार की शाम को हुई रैली में भाजपा पर तंज कसते हुए यह कहा था कि, 'अगर केंद्र सरकार देश की अर्थव्यवस्था सुधारने के बजाए केवल सरकारों को गिराने में रूचि रखती है तो देश में अराजकता फैल जाएगी।'

मौत के मामलों में इस शहर को पीछे छोड़ आगे निकला शिमला

दशहरे पर पटाखों के शोर से बिगड़ा दिल्ली का हाल, प्रदूषण का स्तर हुआ दोगुना

उत्तरकाशी में बनेगा पहला हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -