Birthday Special : एक फिल्म से रातोरात स्टार बनी थी ये अभिनेत्री, लेकिन फिर..
Birthday Special : एक फिल्म से रातोरात स्टार बनी थी ये अभिनेत्री, लेकिन फिर..
Share:

बॉलीवुड में सलमान की हीरोइन के नाम से पहचानी जाने वाली भाग्यश्री आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहीं है। भाग्यश्री कई समय से बॉलीवुड से दूर है लेकिन अब भी उन्हें कोई नहीं भुला है। फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान के अपोजिट नजर आई भाग्यश्री को सभी ने पसंद किया और ये अभिनेत्री आज भी लोगो की पसंद है। एक फिल्म से भाग्यश्री रातोरात स्टार बन गई और सभी की चहिति भी। सभी ने उस एक फिल्म के बाद भाग्यश्री को काफी पसंद किया, लेकिन उसके बाद वे नजर नहीं आई और अचानक ही गायब हो गई।

उस एक फिल्म ने उन्हें स्टार तो बना दिया लेकिन उस फिल्म के बाद वे बॉलीवुड इंडस्ट्री से चली गई। इस फिल्म के लिए भाग्यश्री को बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया था।

अपने करियर की शुरुआत में ही भग्यश्री ने शादी कर ली। जी हां केवल एक फिल्म करने के बाद भाग्यश्री ने शादी कर ली और बॉलीवुड से दूर निकल गई। एक्टर और प्रोड्यूसर हिमालय दासानी भाग्यश्री के पति है पर उन्होंने शादी के बाद हर फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया। भाग्यश्री अपने पति के साथ रहने लगी अब उनके दो बच्चे है जिनमे बेटा तो फिल्मो में आने को तैयार है लेकिन बेटी पढ़ रहीं है।

वहीं बात करें भाग्यश्री के पति की तो वो उनके साथ बचपन में स्कूल में पढ़े थे और वहीँ से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। भाग्यश्री को टीवी शो लौट आओ तृषा' में भी देखा जा चुका है जहाँ पर उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था।

Birthday Special : बिपाशा के पति होने से पहले इन एक्ट्रेसेस के पति थे करण

करोड़ो की दीपिका को 'पद्मावत' के लिए मिले 500 रूपये

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -