किचन में काम करते नजर आए करीना, अर्जुन और मलाइका, वायरल हो रहा वीडियो
किचन में काम करते नजर आए करीना, अर्जुन और मलाइका, वायरल हो रहा वीडियो
Share:

बॉलीवुड कलाकार करीना कपूर आए दिन अपने वीडियो और फोटोज को शेयर कर फैंस को अपने बारे में बताती हैं। हर दिन उनके फोटोज और वीडियो सामने आते हैं जो धमाकेदार होते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जो चर्चाओं में है। इस वीडियो में करीना, मलाइका, अर्जुन कपूर किचन में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं इस मजेदार वीडियो को करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

इसे अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वैसे करीने कपूर को आप देख सकते हैं वह इस वीडियो में पिज्जा बनाने की तैयारी करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में करण जौहर भी हैं जो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ कुकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जहां करण जौहर कहते हैं कि 'मुझे नहीं करना यह' तो मलाइका अरोड़ा ने कहा कि 'कभी भी नहीं।।।' वहीँ इस वीडियो में प्रतीक गांधी भी है जिन्होंने कहा, "अब पता चला, जिसका जो काम होता है, वह उसी को करना चाहिए।"

आप देख सकते हैं करीना कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "जो भी कपूर खानदान को जानता है, उसे यह भी पता होगा कि हमें खाने से कितना ज्यादा प्यार है। मैं स्टार वर्सेज फूड की एक झलक आप सभी के साथ साझा करने में सक्षम हुई हूं। मेरे लिए यह माउथवॉटरिंग पिज्जा बनाना लव ऐट फर्स्ट बाइट है।" वैसे एक्ट्रेस के काम के बारे में बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी।

VIDEO: सिर दर्द से परेशान रितेश देशमुख से जेनेलिया ने पूछा ऐसा सवाल कि उड़ गए होश

कभी लोगों की मदद तो कभी डोसा बनाते हुए नज़र आते है सोनू सूद

बाजार: आज होगी स्टॉक पर नज़र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -