स्टार बक्स ने वापस लिया महिलाओं के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध
स्टार बक्स ने वापस लिया महिलाओं के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध
Share:

नई दिल्ली। सउदी अरब, महिलाओं के मामलों में किस कदर संकीर्ण है, यह तो पूरी दुनिया जानती है। ऐसे में जब कुछ दिनों पहले सउदी अरब के मशहूर कैफे स्टार बक्स ने महिलाओं की एंट्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया तो इसका पूरी दुनिया में विरोध किया गया।

सोमवार को स्टार बक्स ने महिलाओं को फिर से आऩे की अनुमति दे दी। एक बयान जारी कर स्टार बक्स ने कहा कि स्टार बक्स अपने सभी ग्राहकों का स्वागत करता है, इनमें महिलाएं व परिवार भी शामिल है, अब वो स्टार बक्स के अनुभवों का आनंद उठा सकती है।

आगे कहा है कि हमने जारिर में अफने स्टोर के रेनोवेशन के लिए अनुमति ली थी। इस स्टोर में अब तक ऐसी व्यवस्था नही थी जो महिलाओं और पुरुषों के बैठने के स्थान को बांटती हो। ऐसे में स्थानीय कानून के अनुसार, केवल पुरुष ही बैठ सकते है। निर्माण के दौरान यहां केवल पुरुषों को ही सर्व किया जाता था।

इसी कारण यहां यह साइन बोर्ड लगाया गया था। बयान में आगे कहा गया कि अब स्टोर में दीवार के एक तरफ़ अकेले पुरुष और दूसरी तरफ महिलाएं व परिवार बैठ सकते हैं। सऊदी अरब में स्टारबक्स के 78 स्टोर हैं। सिर्फ एक स्टोर को छोड़कर अब सभी जगह एक जैसी व्यवस्था है। सिर्फ एक स्टोर महिलाओं और परिवारों के लिए रिजर्व है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -