स्टार बैडमिंटन प्लेयर अश्विनी पोनप्पा का जन्मदिन आज, जानें उनके रिकॉर्ड और मेडल के बारे में सबकुछ
स्टार बैडमिंटन प्लेयर अश्विनी पोनप्पा का जन्मदिन आज, जानें उनके रिकॉर्ड और मेडल के बारे में सबकुछ
Share:

नई दिल्ली: दो बार की ओलंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अश्विनी पोनप्पा का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन 1989 में हुआ था। अश्विनी अपने डबल्स पार्टनर के साथ वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के युगल वर्ग में मैडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। बचपन से ही बैडमिंटन में उन्होंने दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया था। 

अश्विनी की माँ ने उन्हें ढाई साल की आयु में बैडमिंटन खेलने के लिए प्रेरित किया और अकादमी में एडमिशन करा दिया। इस खेल का जुनून अश्विनी पोनप्पा में कब जन्मा यह उनके लिए कहना मुश्किल है क्योंकि वे काफी छोटी उम्र में ही इससे जुड़ गईं थीं। इस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपने करियर में युगल वर्ग में कई मेडल जीते हैं। इसमें राष्ट्रमंडल खेलों में दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रोंज मेडल शामिल है। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों में चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं।

दिल्ली में 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा की भारतीय जोड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 18 सितंबर, 1989 को बैंगलोर में जन्मी अश्विनी पोनप्पा ने अपनी प्रतिभा को पहचाना और कम आयु से बैडमिंटन में अपना करियर बनाना आरम्भ कर दिया। युगल बैडमिंटन की स्पेशलिस्ट अश्विनी पोनप्पा ने नेशनल लेवल पर पहली जीत 2004 में सब-जूनियर गर्ल्स डबल्स श्रेणी में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हासिल की थी।

अगले साल भारत में होगी Moto GP की एंट्री

निक्की ने सुनाया दुखड़ा, कहा- "हाई स्कूल में मेरा 2 बार रेप हुआ..."

महिला फुटबॉलरों के निक्कर पहनने पर इस पत्रकार ने जताई आपत्ति

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -