भारतीय मछुआरों पर हुई गोलीबारी को लेकर मुख्यमंत्री स्‍टालिन ने विदेश मंत्री से की ये मांग
भारतीय मछुआरों पर हुई गोलीबारी को लेकर मुख्यमंत्री स्‍टालिन ने विदेश मंत्री से की ये मांग
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर हाल ही में किए गए कथित हमले को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें मसले के समाधान के लिए एक स्थायी राजनीतिक समाधान तलाशने की बात कही गई है। सीएम द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 28 जुलाई को 10 कोडियाकराई मछुआरे समुद्र में उतरे। 

वही 1 अगस्‍त को एक मछुआरे को श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने समुद्र के बीच में गोली मार दी, जिसमें वह मछुआरा मामूली तौर पर चोटिल हुआ। नागापट्टिनम सरकारी हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा है। स्‍टालिन ने बताया क‍ि हम मछुआरे पर हमले के मामले की निंदा करते हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि श्रीलंकाई नौसेना अंतराष्‍ट्रीय कानून का पालन नहीं कर रही है।

साथ ही स्‍टालिन ने एस जयशंकर से चिट्ठी के जरिए बताया, ‘हम इस मसले पर चुप नहीं रह सकते हैं तथा हमें तत्काल एक स्थायी समाधान तलाशना चाहिए। इस घटना ने मछुआरे समुदाय के लागों में अशांति उत्पन्न कर दी है। यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्‍य है कि हमारा पड़ोसी देश अंतराष्‍ट्रीय कानून का पालन करे।’ उन्‍होंने आगे बताया क‍ि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे मामले फिर से सामने ना आए। वही अभी कुछ दिन पूर्व ही मछुआरों के संगठन के मेंबर्स ने आरोप लगाया कि श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने समुद्र में गए भारतीय मछुआरों के जाल काट दिए। 

बिग बॉस 15 में होगी मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा की एंट्री, नेहा मार्दा भी आएंगी नजर

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित परिवार ने उठाया बड़ा कदम

महाराष्ट्र गवर्नर को संजय राउत की धमकी, कहा- ठाकरे सरकार के पैर खींचने की कोशिश की तो…

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -