'प्रिय भाई राहुल के भाषणों से देश में खलबली मच रही है': MK Stalin
'प्रिय भाई राहुल के भाषणों से देश में खलबली मच रही है': MK Stalin
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin) ने बीते रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के लिए उनकी सराहना की। जी हाँ और इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'उनके भाषणों ने देश में खलबली मचा दी है।' वहीं इस दौरान भारत के पहले प्रधानमंत्री दिवंगत जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की प्रशंसा करते हुए एमके स्टालिन ने कहा कि, 'देश को धर्मनिरपेक्षता और समानता जैसे मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनके और महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) जैसे नेताओं की जरूरत है।'

जी दरअसल द्रमुक अध्यक्ष (DMK President) स्टालिन चेन्नई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए गोपन्ना द्वारा नेहरू पर लिखी गई पुस्तक ‘Mamanithar Nehru’ का विमोचन करने के बाद बोल रहे थे। इस दौरान स्टालिन ने कहा, ''नेहरू एक सच्चे लोकतंत्रवादी थे, संसदीय लोकतंत्र के प्रतीक थे। यही कारण है कि सभी लोकतांत्रिक ताकतें उनकी जय-जयकार करती हैं। आज भले ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर संसद में चर्चा नहीं होने दी जा रही है, लेकिन नेहरू ने विरोधी विचारों को बढ़ावा दिया।''

पेंशन के पैसे नहीं दिए, तो पोते ने दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला, पिता पर भी किया वार

इसी के साथ स्टालिन ने नेहरु का जिक्र करते हुए कहा, “हमें अब नेहरू की याद आ रही है, यहां तक ​​कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को भी बंद किया जा रहा है। आज की राजनीतिक स्थिति हमें नेहरू का सही मूल्य दिखाती है। जैसे तमिलनाडु को इतने वर्षों के बाद (EVR) पेरियार, अन्ना (CN Annadurai) और कलैगनार (एम करुणानिधि) की जरूरत है, उसी तरह भारत को संघवाद, भाईचारा, समानता, धर्मनिरपेक्षता स्थापित करने के लिए गांधी और नेहरू की जरूरत है।”

आप सभी को बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा अभी 9 दिनों के ब्रेक पर है। जी हाँ, वहीं बात करें स्टालिन के बारे में तो उन्होंने कहा, ''प्रिय भाई राहुल अखिल भारतीय भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। राहुल के भाषणों से देश में खलबली मच रही है। वह चुनावी राजनीति या दलगत राजनीति नहीं बल्कि विचारधारा की राजनीति कर रहे हैं और इसीलिए कुछ लोगों द्वारा उनका कड़ा विरोध किया जा रहा है। उनकी बातें कभी-कभी नेहरू जैसी होती हैं। आश्चर्य तभी होगा जब नेहरू के उत्तराधिकारी इस तरह की बात नहीं करते हैं। महात्मा गांधी और नेहरू के उत्तराधिकारियों की बातों से गोडसे के वंशज केवल कड़वा महसूस करेंगे।''

इस्लामी मुल्क तुर्की के किले में खुदाई के दौरान मिला प्राचीन मंदिर, देखने वाले रह गए दंग

ग्वालियर में बनेगा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी का भव्य स्मारक, जमीन हुई आवंटित

भ्रष्टाचार मामले में फिर फंसे लालू यादव, CBI जांच शुरू होते ही भाजपा पर भड़की RJD

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -