दागदार हुई खाकी! घास काटने गई महिला के साथ 2 जवानों ने की दरिंदगी
दागदार हुई खाकी! घास काटने गई महिला के साथ 2 जवानों ने की दरिंदगी
Share:

लोहरदगा: झारखंड से एक शर्मनाक घटना सामने आई है यहाँ पुलिस के दो जवानों ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला को गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक, लोहरदगा के पेशरार प्रखंड के गांव की रहने वाली 50 वर्षीय विधवा महिला बर्बरता का शिकार हुई है। महिला के साथ पुलिस के दो जवानों ने बलात्कार किया है। गांव के लोगों एवं महिला के परिजनों का आरोप है कि पुलिस के जवानों ने महिला के नाजुक अंगों को हमला कर घायल कर दिया है।

फिलहाल महिला को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक, पीड़ित महिला मक्के के खेत में घास काटने गई थी। उसी के चलते दो पुलिस के जवानों ने उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। अपराधी जवानों के नाम और उनके पद स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घटना के पश्चात् महिला किसी प्रकार जान बचाकर अपने घर पहुंची। महिला को गंभीर हालत में ग्रामीणों की सहायता से रात दो बजे चिकित्सालय पहुंचाया। खबर प्राप्त होने के बाद पुलिस ने घटना का जायजा लिया।

पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटना से आक्रोशित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि ईवा, ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में लोहरदगा चिकित्सालय पहुंचीं तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पंचायत की मुखिया ने कहा, "एक महिला के साथ बर्बरतापूर्ण घटना हुई है। उसे इंसाफ मिलना चाहिए। बलात्कार की घटना को सेरेंगदाग में तैनात पुलिस के जवानों ने अंजाम दिया है।" पीड़िता ने कहा है कि अपराधी पुलिस पिकेट के जवान थे। पेशरार प्रखंड की प्रमुख सीता देवी ने कहा, "जिन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही अपराध करेंगे तो आम आदमी का क्या होगा। घटना को अंजाम देने वालों को सजा मिलनी चाहिए। सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।" लोहरदगा महिला थाना प्रभारी नविता महतो ने चिकित्सालय पहुंचकर पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए। महिला थाना प्रभारी ने कहा, "पीड़िता का बयान ले लिया गया है। तलाशी की जा रही है। जो भी इस अपराध में सम्मिलित हैं, उन्हें सख्त सजा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।"

मेला देखने गए BJP नेता के बेटे का हुआ क़त्ल, जाँच में जुटी पुलिस

50 प्रतिशत से अधिक जला युवक, कारण जानकर हो जायेंगे हैरान

सुल्तानपुर में 13 वर्षीय छात्र के साथ सामूहिक बलात्कार, पीड़िता को बेहोश छोड़कर दरिंदे फरार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -