सुशांत की पहली बरसी पर इमोशनल हुए फैंस, कह रहे- 'कब मिलेगा न्याय'
सुशांत की पहली बरसी पर इमोशनल हुए फैंस, कह रहे- 'कब मिलेगा न्याय'
Share:

आज सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी है। आप सभी को बता दें कि आज से ठीक एक साल पहले सुशांत ने आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में आज उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। आप सभी को याद ही होगा कि 14 जून 2020 की दोपहर को ये खबर सामने आई थी कि एक्टर ने मुंबई के अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया है। इस खबर के आते ही हड़कंप मच गया था। वहीँ सुशांत के निधन के बाद कहा गया था कि एक्टर डिप्रेशन में थे, हालांकि सुशांत के फैंस ने इस बात पर भरोसा नहीं किया। अब सुशांत के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। अब तक सुशांत की मौत से जुड़ा वास्तविक सच किसी के सामने नहीं आया है और आज भी उनके फैंस उनके लिए न्याय मांग रहे हैं।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह निधन की जांच फिलहाल सीबीआई और एनीसीबी के पास है, लेकिन एक साल में ये जांच एजेंसी भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई हैं। इसी के चलते आज सुशांत की पहली बरसी पर उनके फैंस एक बार फिर से इमोशनल हो गए है। जी दरअसल इस समय उनके फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और दुखी दिल से एक्टर को याद कर रहे है। आप देख सकते हैं फैंस अलग अलग अंदाज में एक्टर को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने सुशांत को याद करते हुए लिखा कि, ''हमें आपकी याद आती है सर।आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।''

वही एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ''तुम्हारे बिना एक साल बीत गया, लेकिन एक दिन भी ऐसा नहीं जाता जब वह तुम्हारे बारे में सोचे बिना। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।'' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ''14 जून 2020, दोपहर 2 बजे के करीब,एक ब्रेकिंग न्यूज ने मेरा दिल तोड़ दिया ,टूटा हुआ दिलमेरी आंखों में आंसू आ गए क्योंकि उन्होंने कहा कि वह अब याचना करने वाला चेहरा नहीं है,मैं पहली बार रो रहा था जब कोई मर गया,उनका नाम है#सुशांतसिंहराजपूत तथा हमने भारतीय सिनेमा का एक रत्न खो दिया।'' इस तरह कई लोगों ने सुशांत को याद किया है।

यह है विश्व रक्तदाता दिवस मनाने का अहम कारण

नागपुर: 7 साल की बच्ची को टॉयलेट में ले गया दरिंदा और लूट ली आबरू

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह की पत्नी का कोरोना से निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -