SSC CGL Result: दो साल बाद अब निकला परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक
SSC CGL Result: दो साल बाद अब निकला परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक
Share:

कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2017 के आखिरी परिणाम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा सकते है। उम्मीदवार जो SSC CGL 2017 भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित किये जा चुके थे, वे अपने परीक्षा परिणाम को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देखा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा नौ हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई थी। जिनमें से अनारक्षित वर्ग के लिए 4,238, एससी वर्ग के लिए 1,318, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 653 और ओबीसी वर्ग के लिए 1,916 पद तय किये गए थे।

बताया जाता है कि शीर्ष अदालत ने 31 अगस्त, 2018 को परीक्षा परिणाम के जारी होने पर रोक लगा दी गई थी। SSC CGL पेपर लीक के आरोप के कारण भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। इस बीच स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने पेपर लीक के आरोप की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी। 

सीबीआई जांच होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई, 2019 को इस परीक्षा परिणाम पर लागी रोक हटा दी। अब वे उम्मीदवार जो इतने लंबे समय से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी आई है। आप अपने परिणाम को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दी गई सीधे लिंक से प्राप्त कर सकते है। 

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने निकाली सरकारी नौकरी के पदों पर भारी भर्तियां

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने 3278 पदों पर निकाली बंपर भर्तियां

परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत, इतने फीसदी होंगे कठिन सवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -