इसरो अध्यक्ष के सिवन को तमिलनाडु सरकार ने किया पुरस्कृत, दिया यह सम्मान
इसरो अध्यक्ष के सिवन को तमिलनाडु सरकार ने किया पुरस्कृत, दिया यह सम्मान
Share:

चेन्नईः मिशन चंद्रयान 2 को सफलतापूर्वक लॉन्च करने के मुख्य शिल्पकार इसरो अध्यक्ष के सिवन को तमिलनाडु की पलानीस्वामी सरकार ने सम्मानित किया है। राज्य सरकार ने उन्हें डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें देश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए दी गई है। उनको 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुरस्कृत किए जाने की योजना थी मगर ऐसा हो न सका। सरकार ने तब कहा था कि सिवन को बाद की सीएम पलानीस्वामी के हाथों यह पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके बाद गुरुवार को इसरो प्रमुख ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पलानीस्वामी से मुलाकात की, जहां सीएम ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार में आठ ग्राम का स्वर्ण पदक, पांच लाख रुपये नकद और एक प्रशस्ति पत्र दिया गया। कलाम पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो वैज्ञानिक विकास, मानविकी और छात्रों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं। इसे तमिलनाडु सरकार प्रदान करती है। दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता ने 2015 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

सिवन की देखरेख में ही इसरो ने 22 जुलाई को चंद्रमा पर दूसरा मिशन चंद्रयान 2 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। 62 साल के सिवन अपने परिवार में पहले स्नातक हैं। उन्होंने 1980 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 62 वर्षीय सिवन अपने परिवार में पहले स्नातक हैं। उन्होंने 1980 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद वह इसरो में शामिल हो गए। उन्हें साल 1999 में डॉ विक्रम साराभाई रिसर्च अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

मिलावटखोरी के खिलाफ कमलनाथ सरकार सख्त, दो व्यापारियों पर लगाई गई रासुका

आंध्र प्रदेश: तिरुपति के मंदिर में मिली यरूशलेम की यात्रा पर्ची, भाजपा ने किया हंगामा

ग़ाज़ियाबाद: सीवर साफ़ करने के दौरान हुई थी 5 सफाईकर्मियों की मौत, 4 अधिकारी निलंबित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -