'मोदी सरकार ने हमें नई जिंदगी दी..', मदद के लिए श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने की भारत की तारीफ
'मोदी सरकार ने हमें नई जिंदगी दी..', मदद के लिए श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने की भारत की तारीफ
Share:

कोलंबो: श्रीलंका में जारी सियासी और आर्थिक संकट के बीच रानिल विक्रमसिंघे ने बीते दिनों नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी। बुधवार को राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका की संसद के नए सत्र का भी शुभारंभ कर दिया है। इसके बाद अब संसद का पहला सत्र आयोजित होगा। इसी बीच राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने भारत को भी लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं श्रीलंका में आर्थिक संकट से निपटने के लिए भारत की तरफ से की गई मदद के लिए विशेष रूप से उसका धन्यवाद देता हूं।’ 

इस दौरान विक्रमसिंघे ने पीएम नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। राष्ट्रपति ने कहा कि, ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में काम कर रही भारत सरकार ने हमें नई जिंदगी प्रदान की है। मैं श्रीलंका के लोगों और अपनी तरफ से पीएम मोदी, भारत सरकार और भारत की जनता को धन्यवाद देता हूं।’ बता दें कि, इससे पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को लेकर भी बयान दिया था। विक्रमसिंघे ने कहा था कि उनके पूर्ववर्ती गोटबाया राजपक्षे के श्रीलंका लौटने का यह सही वक़्त नहीं है, क्योंकि यहां उनकी मौजूदगी से देश में सियासी तनाव भड़क सकता है।

बता दें को इतिहास के सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण राजपक्षे देश छोड़कर फरार हो गए थे और फिर उन्होंने राष्ट्रपति पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद संसद ने 20 जुलाई को विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति चुना था। छह बार श्रीलंका के PM रहे विक्रमसिंघे को राजपक्षे के देश छोड़कर भाग जाने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति भी नियुक्त किया गया था।

चीनी विदेश मंत्री ने कहा अमेरिका हमे उकसा रहा , हम जवाब देने में सक्षम

21 सैन्य विमानों के साथ अमेरिका की नैन्सी पेलोसी पहुंची ताइवान

ज़ेलेंस्की, नाटो महासचिव ने कीव के लिए सहायता पर की चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -