श्रीलंका के मशहूर गायक सुनील परेरा का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया दुःख
श्रीलंका के मशहूर गायक सुनील परेरा का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया दुःख
Share:

श्रीलंका के जाने माने गायक और म्यूजिक कंपोजर सुनील परेरा अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी हाँ, उनका निधन हो गया है। मिली जानकारी के तहत सुनील का निधन कोरोनावायरस से संबंधित बीमारियों की वजह से हुआ है। आप सभी को बता दें कि सुनील परेरा 68 साल के थे और सुनील परेरा ने अपने करियर में एक से एक शानदार और लुभावने गानों से श्रीलंका की जनता का खूब मनोरंजन किया था। हालाँकि सुनील के फैंस उनकी बेबाक अंदाज के कायल थे।

जी दरअसल सुनील परेरा ऐसे गायक थे जो सामाजिक अन्याय, भ्रष्टाचार और रंगभेद जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते थे और कभी-कभी तो वह अपने गानों के जरिए अपनी राय रखा करते थे। अब आज सुनील परेरा के निधन पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने भी शोक व्यक्त किया है। जी दरअसल महिंद्रा राजपक्षे ने कहा, 'राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, मेरा मानना ​​है कि सुनील परेरा को एक गायक और संगीत के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन के लिए श्रीलंका के लोगों के दिलों में हमेशा याद किया जाएगा।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि सुनील परेरा पिछले महीने कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे।

उनका कोलंबो के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते हफ्ते वह अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे, लेकिन कुछ समय के बाद ही उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गयामें भर्ती करवाना पड़ा था। जी दरअसल लगातार उनकी तबीयत बिगड़ रही थीं और बीते सोमवार इलाज के दौरान सुनील परेरा का निधन हो गया और कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए उसी दिन उनका दाह संस्कार भी कर दिया गया।

सड़क हादसे में घायल हुआ यह मशहूर अभिनेता

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने घटाया वजन

9 ग्राम ज्वेलरी, 69 हज़ार कैश... जानिए कितनी है ममता बनर्जी की कुल संपत्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -