बुर्का बैन करने जा रहा ये देश, 1000 से ज्यादा मदरसे भी किए जाएंगे बंद
बुर्का बैन करने जा रहा ये देश, 1000 से ज्यादा मदरसे भी किए जाएंगे बंद
Share:

कोलंबो: अप्रैल 2019 में इस्लामी कट्टरपंथियों ने श्रीलंका को बम धमाकों से दहला दिया था। उसके बाद से ही श्रीलंका की सरकार इस्लामी कट्टरपंथ को लेकर लगातार सख्ती बरत रही है। इसी कड़ी में वह अब बुर्का पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। साथ ही 1000 से अधिक इस्लामिक स्कूल (मदरसा) भी बंद किए जाएँगे।

श्रीलंका के पब्लिक सिक्योरिटी मंत्री सरत विरासेकेरा (Sarath Weerasekera) ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार (12 मार्च 2021) को उन्होंने मंत्रिमंडल से मँजूरी के लिए इससे संबंधित दस्तावेज पर दस्तखत कर दिए हैं। इसमें बुर्का पहनने पर बैन लगाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विरासकेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि, “हमारे शुरुआती दिनों में मुस्लिम महिलाएँ और लड़कियाँ बुर्का नहीं पहनती थीं। यह मजहबी अतिवाद का प्रतीक है जो हाल में ही सामने आया है। हम इसे निश्चित तौर पर बंद कर देंगे।” 

गौरतलब है कि बौद्ध बहुल देश में चर्च और होटलों पर 2019 में हुए आतंकी हमलों के बाद बुर्का पहनने पर अस्थायी तौर पर बैन लगा दिया गया था। इन हमलों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। विरासेकेरा ने कहा कि सरकार की योजना 1000 से अधिक ऐसे मदरसों को बंद करने की भी है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, “कोई भी स्कूल खोल कर बच्चों को वह नहीं पढ़ा सकता जो वह पढ़ाना चाहता है।”

यहां 28 वर्षों बाद 'योग' पर से हटेगा प्रतिबंध, लेकिन मंत्रोच्चारण और नमस्ते कहने पर जारी रहेगा बैन

2 सप्ताह की बच्ची का 'खतना' करना चाह रही थीं दो महिलाएं, कोर्ट पहुंचा मामला

13 वर्षीय हिन्दू लड़की को घर से घसीटकर ले गए, जबरन कबूल करवाया इस्लाम, फिर जबरदस्ती निकाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -