श्रीलंका में 300 पार पहुंची मरने वालों की संख्या, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
श्रीलंका में 300 पार पहुंची मरने वालों की संख्या, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
Share:

कोलंबो : ईस्टर के पवित्र त्योहार पर चर्च में इकट्ठा हुए लोगों को आत्मघाती हमलवरों ने रविवार को निशाना बनाया। अब यहां कोलंबो में बस स्टैंड पर 86 बम डेटोनेटर मिले हैं। बता दें रविवार को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित हमलावरों ने तीन लग्जरी होटलों को भी अपना निशाना बनाया। 

पृथ्वी दिवस पर जानें किस तरह रख सकते हैं धरती को सुरक्षित

राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अबतक इन हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 290 हो चुकी है। जिसमें विदेशी नागरिकों सहित छह भारतीय भी शामिल हैं। वहीं घायलों की संख्या 500 से ज्यादा है। इसी बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है जो आज आधी रात से लागू हो जाएगी। 

श्रीलंका बम ब्लास्ट: दो जेडीएस नेताओं की मौत, सुषमा स्वराज ने दी जानकारी


हाई अलर्ट पर है सीमा

जानकारी के मुताबिक श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री राजिता सेनारत्ने ने कहा कि देश में ईस्टर के दिन हुए भीषण विस्फोटों के पीछे ‘नेशनल तोहिद जमात’ संगठन का हाथ होने की आशंका है। माना जाता है कि सभी आत्मघाती हमलावर श्रीलंका के ही नागरिक थे। भारतीय तटरक्षक बल श्रीलंका से लगती सीमा पर हाई अलर्ट पर है। श्रीलंका को दहलाने वाले हमलावरों को भारत में किसी भी तरह के हमलों को अंजाम देने से रोकने के लिए जहाजों और मैरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट डोर्नियर की तैनाती की गई है।

विश्व कप से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका

श्रीलंका बम धमाकों में मारे गए तीन भारतीय, सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

श्रीलंका में धमाके के बाद पुलिस को कोलंबो एयरपोर्ट से मिला पाइप बम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -