श्रीलंका ने 5 भारतीय मछुआरे पकड़े
श्रीलंका ने 5 भारतीय मछुआरे पकड़े
Share:

रामेश्‍वरम। भारत के पांच मछुआरों, और कुछ सामान से लदी एक नौका को श्रीलंका की नौसेना ने पकड़ लिया। यह नौका डेल्फ्ट आईलैंड के समीप मौजूद थी। दरअसल कुछ मछुआरे इस क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए पहुंच गए थे। ऐसे में श्रीलंका की नौसेना ने इन लोगों को पकड़ लिया।

इन मछुआरों को कांकेसंथुरई ले जाया गया। जहां नौसेना के एक कैंप में इन मछुआरों से पूछताछ की जा रही है। मछुआरे तमिलनाडु के रामेश्वरम निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि फिलहाल घटना को लेकर अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। इन मछुआरों के गलती से इस क्षेत्र में दाखिल होने का अंदेशा है।

दरअसल कई बार भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई क्षेत्र में दाखिल हो जाते हैं। समुद्र में मछुआरों को यह पता नहीं चलता कि, यह श्रीलंकाई क्षेत्र है या भारतीय क्षेत्र है। वे मछली पकड़ने के लिए काफी दूर तक चले जाते हैं ऐसे में हालात खराब हो जाते हैं। कई बार भारतीय मछुआरों को इनकी नौकाओं, मछली पकड़ने के जाल के साथ पकड़ा जा चुका है। मगर भारत के प्रयास के बाद इन मछुआरों को छोड़ा जाता रहा है।

भारतीय क्षेत्र में भी कई बार श्रीलंकाई मछुआरे दाखिल हो जाते हैं। यही नहीं, भारत और पाकिस्तान के मछुआरे तक परस्पर एक दूसरे के साममुद्रिक क्षेत्र में दाखिल हो जाते हैं, इन मछुआरों के पकड़े जाने के बाद इन्हें छुड़वाने के लिए, दोनों देशों की सरकार आपस में बातचीत करती रही है। मगर कई बार ऐसा भी हुआ है कि, काफी मशक्कत के बाद  मछुआरे  रिहा हो सके हैं। 

खेत में किसान को मिला 17 करोड़ का खजाना

बारिश के कारण बीच समुद्र में फंसे मछुआरे

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -