'48 घंटे में अरेस्ट होगा श्रीकांत..', पीड़ित महिला से बोले भाजपा सांसद महेश शर्मा
'48 घंटे में अरेस्ट होगा श्रीकांत..', पीड़ित महिला से बोले भाजपा सांसद महेश शर्मा
Share:

नई दिल्ली: अपने आप को भाजपा नेता बताकर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने और रौब झाड़ने वाला स्थानीय नेता श्रीकांत त्यागी वीडियो वायरल होने के बाद से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 4 टीमें गठित की हैं। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी और ड्राइवर सहित 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि श्रीकांत की खोजबीन जारी है।  

ये पूरा मामला नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी का है। यहां श्रीकांत त्यागी और एक महिला के बीच पार्क में अतिक्रमण को लेकर कहासुनी हो गई थी और उसके बाद श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया।  इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इस बीच नोएडा से भाजपा के लोकसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा भी ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी पहुंच चुके हैं। सोसायटी के कॉमन एरिया में बड़ी तादाद में महिलाएं मौजूद हैं।

पीड़ित महिला ने महेश शर्मा से बात करते हुए बताया है कि, मैं माली से बात कर रही थी। इसी बीच वो मुझे गाली देने लगे। उसे जेल जाना चाहिए, जो भी अतिक्रमण है उसे तुड़वाया जाना चाहिए। सोसायटी की सचिव यहां रहने योग्य नहीं हैं। इनके चचेरे भाई अथॉरिटी में हैं, शायद इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस अतिक्रमण को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी। मैंने इस कार्य को 24 घंटे के लिए रुकवाया था। इस पर भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और राज्य के CM योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है। मैंने पुलिसकर्मियों से कहा है उसे 48 घंटे में अरेस्ट किया जाए। 

परिवारिक कलह से परेशान महिला अपने 4 बच्चों सहित कुँए में कूदी, ग्रामीणों ने माँ को बचाया, लेकिन ...

रेलवे ने रद्द की ये 13 ट्रेनें, जाने से पहले देख लें ये पूरी लिस्ट

'मुफ्त बिजली देंगे..', दिल्ली-पंजाब के बाद अब केजरीवाल ने गुजरात में भी खेला 'फ्री कार्ड'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -