Video: श्रीकृष्ण की मूर्ति में धड़क रहा था दिल, लोगों ने सुनी आवाज़.. हाथ लगाकर महसूस भी किया
Video: श्रीकृष्ण की मूर्ति में धड़क रहा था दिल, लोगों ने सुनी आवाज़.. हाथ लगाकर महसूस भी किया
Share:

श्रीगंगानगर: कोई चमत्कार हुआ या श्रद्धा से सराबोर शख्स का मन भ्रमित हो गया।  या फिर ऐसे ही काम करते-करते मन मन में कोई वहम पैदा हो गया।  संभव है ज़ेहन में कोई ऐसा ख्याल आ गया हो , संभव है खुली आँखों में कोई सपना आ गया हो। इनमें से कुछ तो हुआ ही होगा। तभी तो सभी एक आवाज़ में एक ही बात कह रहे है कि ये भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति में धड़कन थी। उन्होने इस धड़कन को सुना भी और खुद अपने हाथ से महसूस भी किया। मूर्ति के ह्रदय वाले स्थान में कंपन हो रहा था। मूर्ति कांप रही थी। 

 

यह सबकुछ गौशाला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में उस समय हुआ, जब एक कारीगर श्रीकृष्ण की प्रतिमा के परिधान बनाने के लिए उसका नाप ले रहा था। अबोहर से आया चिंटू नामक कारीगर अपने असिस्टेंट के साथ प्रतिमा का नाप ले रहा था। अचानक उसने असिस्टेंट से कहा कि वो प्रतिमा को हिला क्यों रहा है? असिस्टेंट ये सुन चौंक गया। चिंटू ने उसे मूर्ति से दूर कर दिया। मगर अब भी मूर्ति में कंपन होता रहा। चिंटू के साथ ही मंदिर के पुजारी, सीमा गुप्ता  नामक एक महिला ने भी प्रतिमा को हाथ लगाकर देखा। सभी को धड़कन महसूस हुई। इन लोगों ने फोन करके मंदिर का निर्माण करवाने वाले रवि गुप्ता को बुलाया और पूरी बात बताई।

मीडिया रिपोर्टर को चिंटू, सीमा और पुजारी ने बताया कि सच में प्रतिमा का दिल धडक रहा था। उनके मुताबिक, उनको इसकी अनुभूति के साथ रोमांच महसूस हुआ। उनका कहना था कि ये सबकुछ 5 मिनट्स तक चलता रहा। उसके बाद सब सामान्य हो गया। जिस समय की ये घटना बताई जा रही है, उस समय मंदिर में कुछ व्यक्ति ही मौजूद थे। रवि गुप्ता ने कहा कि वो मंदिर में नहीं थे। ये बात दोपहर 12 बजे के आस-पास की है। कहने वाले इसे भ्रम कहते हैं। ऐसा होना असंभव बताते है। लेकिन मौके पर मौजूद लोग पूरे दावे के साथ कहते हैं कि ऐसा हुआ। ये फैसला करना मुश्किल है कि इसमें हकीकत कितनी है और फसाना कितना। 

करवा चौथ पर गुलगुले से व्रत खोलना होता है शुभ, जानिए इसकी आसान रेसिपी

आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि के लोगों का भाग्य, जानिए आज का राशिफल

आज से शुरू हो रहा है कार्तिक महीना, जानिए इस माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -