बिना बेटियों के श्रीदेवी की प्रेयर मीट के लिए रवाना हुए बोनी कपूर
बिना बेटियों के श्रीदेवी की प्रेयर मीट के लिए रवाना हुए बोनी कपूर
Share:

बॉलीवुड में चांदनी के नाम से पहचानी जाने वाली श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी वह कई लोगों के दिलों में बसी हुईं हैं। उनकी मौत आज से 2 साल पहले दुबई में हुई थी। वहीं कुछ दिन पहले ही श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि थी और अब हाल ही में उनके पति बोनी कपूर उनकी दूसरी पुण्यतिथि मनाने के लिए चेन्नई रवाना हो गए हैं।

जी हाँ, बीते सोमवार देर शाम बोनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया और इस दौरान ट्रैक सूट पहने बोनी कपूर अकेले ही नजर आए। आप सभी को यह भी बता दें कि श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि पर चेन्नई स्थित उनके घर में एक स्पेशल प्रेयर मीट का आयोजन होने जा रहा है और इस प्रेयर मीट को ही अटेंड करने के लिए बोनी कपूर को मुंबई से चेन्नई जाना पड़ा है। इस दौरान एयरपोर्ट पर बोनी के साथ उनकी बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर नहीं दिखाई दी, खबरे हैं दोनों नहीं गई है। वहीं दोनों में से कोई भी प्रेयर मीट में पहुंचेगा या नहीं, अब तक इस विषय में कुछ पता नहीं चल पाया है।

आपको पता हो बीते दिनों श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि पर जान्हवी कपूर ने अपनी मां को श्रद्धांजलि दी थी और उस दौरान उन्होंने अपनी माँ की याद में एक फोटो शेयर की थी। उस फोटो में जान्हवी कपूर मां श्रीदेवी के साथ दिखाई दे रहीं थीं। वैसे जाह्नवी कपूर अपनी मां के काफी नजदीक थीं लेकिन अब वह अपने पिता के नजदीक हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आ सकती है यह अदाकारा

KKK 10: रोहित शेट्टी ने क्यों तोडा तेजस्वी का फोन

अनुपम खेर ने कोरोना वायरस से बचने के लिए बताया भारतीय परंपरा का उपयोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -