श्रीलंका ने गिरफ्तार किए 16 भारतीय मछुआरे
श्रीलंका ने गिरफ्तार किए 16 भारतीय मछुआरे
Share:

श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का कथित तौर पर उल्लंघन करने पर मंगलवार को 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। कैद किए गए सभी भारतीय मछुआरों को पिछले महीने छोड़ने के बाद श्रीलंका की ओर से की गई यह पहली गिरफ्तारी है। यह गिरफ्तारी उत्तर जाफना प्रायद्वीप के वेटटीलईकरनी तट और डेल्फ द्वीप के पास हुई।

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर इंडिका सिल्वा ने बताया कि मछली पकड़ने की 3 नौकाओं को भी पकड़ा गया है। मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। वहीं कच्चातीवू के पास मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंका के नौसैनिकों की ओर से किए गए हमले में कुछ मछुआरे घायल हो गए हैं। भारत ने इस द्वीप को 1974 में श्रीलंका को सौंप दिया था। इसमें मछली पकड़ने के करीब 20 जाल क्षतिग्रस्त भी हुए हैं।

इस बीच खबर यह भी मिली है कि सेल्वाराज नाम का एक भारतीय मछुआरा सोमवार रात बीच समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान नौका में बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। रामेश्वरम के मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक रविचंद्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि मौत किस कारण से हुई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -