श्रीलंकाई PM विक्रमसिंघे ने की PM नरेंद्र मोदी से भेंट
श्रीलंकाई PM विक्रमसिंघे ने की PM नरेंद्र मोदी से भेंट
Share:

नई दिल्ली : श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन श्रीलंका और भारत के प्रधानमंत्रियों की भेंट हुई। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों ही राष्ट्र के आपसी संबंधों को लेकर चर्चा की। यही नहीं दोनों देशों के समुद्री क्षेत्रों में एक दूसरे के मछुआरों के घुस जाने को लेकर भी आपसी मशविरा किया गया। दोनों नेताओं के मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे को चुनाव में मिली जीत के लिए उन्हें शुभकामनाऐं दीं। 

यही नहीं इस मामले में उन्होंने कहा कि विक्रमसिंघे से भेंट सुखद रही। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका की सफलता की कामना भी की। यही नहीं उनके अनुसार यह कहा गया कि श्रीलंका के ही साथ भारत व्यापार को लेकर काफी उत्सुक है। दोनों देशों ने अपने-अपने मछुआरों को लेकर जायज़ कदम उठाने की बात कही। इसके पूर्व विक्रमसिंघे ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भेंट की। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी की।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रम सिंघे की भेंट वित्तमंत्री अरूण जेटली, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से होगी। शाम 4.30 बजे वे होटल ताज पैलेस में रेलमंत्री सुरेश प्रभु से भेंट करेंगे। इस दौरान उनकी भेंट पैट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी होगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -