श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़े 5 मछुआरे
श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़े 5 मछुआरे
Share:

चेन्नई। श्रीलंका की नौसेना ने भारत के 5 मछुआरों को पकड़ लिया। इन मछुआरों पर मछली पकड़ते हुए श्रीलंकाई सीमा में प्रवेश करने का आरोप लगाया गया है। दरअसल ये मछुआरे रामेश्वरम के हैं। दूसरी ओर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि उनकी रिहाई हेतु आवश्यक कदम उठाए जाऐं। इस मामले में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं में पहले भी मछुआरों को पकड़ लिया गया है।

हाल में हुई इस घटना में तमिलनाडु के 5 मछुआरों को श्रीलंकाई सेना ने पकड़ लिया। ऐसे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान इस ओर आकर्षित करवाया है। उनका कहना था कि यह स्थिति काफी गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री जयललिता ने पत्र लिखकर कहा कि तमिलनाडु के मछुआरों के मछली पकड़ने के पारंपरिक अधिकारियों को सुनिश्चित करने हेतु उनके द्वारा केंद्र सरकार से जीवनयापन से जुड़े गंभीर मामले में कोई समाधान निकालने के बारे में अपील किए जाने के बाद श्रीलंकाई नौसेना की कार्रवाईयों के चलते समुद्र में हालात भयावह बने हुए हैं। श्रीलंकाई सेना द्वारा भारतीय मछुआरों को पकड़ने का मसला काफी चिंताजनक है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -