श्रीलंका नौसेना की कार्रवाई, 17 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
श्रीलंका नौसेना की कार्रवाई, 17 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
Share:

रामेश्वरम: भारत और श्रीलंका की सीमा से लगे इलाकों में मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने का कार्य किया जाता है जिससे वे अपना जीवन यापन करते हैं वहीं श्रीलंका नौसेना इन मछुआरों को आए दिन पकड़ी है, जिससे इनके व्यवसाय पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। हाल में श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 17 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। मुछआरों की एसोसिएशन के एक नेता ने कहा कि यह सभी मछुआरे नेदुंथीवू में मछली पकड़ रहे थे।

MP स्थापना दिवस : इन राजनेताओं ने किया है मध्यप्रदेश की सत्ता पर राज

जानकारी के अनुसार रामेश्वरम मछुआरा एसोसिएशन के अध्यक्ष एस एमेरिट ने कहा कि रामनाथपुरम और पुदुकोट्टई के मछुआरे श्रीलंकाई समुद्र सीमा में मछली पकड़ रहे थे और तभी उन्हें बंदूक की नोक पर गिरफ्तार कर लिया गया वहीं मछुआरों को कंगेसनथुरई बंदरगाह ले जाया गया है और उनकी नाव भी जब्त कर ली गई हैं।

इन 4 नेताओं ने किया पंजाब के मुख्यमंत्री पद पर अधिक समय तक राज

गौरतलब है कि श्रीलंका नौसेना द्वारा ऐसा पहली बार नहीं किया गया है, इससे पहले भी मछुआरों को सेना ने गिरफ्तार किया है और काफी समय तक श्रीलंका जेल में भी रखा है। यहां बता दें कि श्रीलंका की ओर से सोमवार को भी 11 मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को पार करने और नेदुंथीवू के पास मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं इन सब के बावजूद भी सरकार द्वारा इसके लिए अब तक कोई सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं कराई गई है और न ही भारतीय नौसेना को कोई निर्देश जारी किए गए हैं। इस तरह से मछुआरों के गिरफ्तार होने पर मछुआ संघ में भी आक्रोश पनप रहा है।


खबरें और भी 

अयोध्या विवाद : बीजेपी संसद बोले - गद्दारी कर रहे है देश के मुस्लिम

महागठबंधन में नहीं मिली इंट्री अब अकेले लड़ेंगे चुनाव ; पप्पू यादव

स्टेच्यू आॅफ यूनिटी : 22 गांव के लोगों ने किया पीएम मोदी का विरोध

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -