श्रीलंका में सर्वदलीय बैठक, संयुक्त राष्ट्र के नए प्रस्ताव पर होगी चर्चा
श्रीलंका में सर्वदलीय बैठक, संयुक्त राष्ट्र के नए प्रस्ताव पर होगी चर्चा
Share:

कोलंबो : श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार समिति के नए प्रस्ताव को लेकर बुलाई गई है। इस प्रस्ताव में 26 वर्ष तक श्रीलंका के लिट्टे के साथ चले गृहयुद्ध के दौरान हुए अपराधों को लेकर है।

इस बैठक में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के अलावा कुल 26 पार्टियाँ भाग लेंगी। दुनिया के अन्य विशेषज्ञों के अनुसार, श्रीलंका में गृहयुद्ध के दौरान मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है, जिस पर जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव जारी किया है।

इस प्रस्ताव का खाका अमेरिका ने तैयार किया है। श्रीलंका में गृहयुद्ध 2009 में खत्म हुआ था। हांलाकि वहाँ के राष्ट्र हितैशी लोग इसे विश्वासघात करार दे रहे है। लेकिन, सरकार इसे जीत मान रही है।

क्या है लिट्टे

Ltte- liberation tiger of tamil eelam

इसकी शुरुआत 1976 में वेलुपिल्लई प्रभाकरण ने की थी। श्रीलंका में नॉर्थ व ईस्ट श्रीलंका में तमिलों के लिए अलग राज्य की मांग थी। ऐसा माना जाता है कि लिट्टे बहुत क्रूर ऑर्गनाइजेशन थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -