श्रीलंकाई सेना ने पकड़े 9 मछुआरे
श्रीलंकाई सेना ने पकड़े 9 मछुआरे
Share:

रामेश्वरम्: मछली पकड़ते हुए मछुआरे श्रीलंकाई क्षेत्र में दाखिल हो गए. ऐसे में करीब 9 मछुआरों को पकड़ा गया. उल्लेखनीय है कि इसके पहले ही 96 मछुआरों को जो कि श्रीलंकाई क्षेत्र में दाखिल हो गए थे उन्हें छोड़ दिया गया. ये मछुआरे रिपब्लिक आईलैंड में जाफना तट में घुसने का प्रयास कर रहे थे। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक शेखर ने जानकारी देते हुए कहा कि इन सभी 9 मछुआरों को जाफना ले जाया गया, इनमें से 32 को 5 अप्रैल को छोड़ा गया दूसरी ओर 64 मछुआरे श्रीलंका कोर्ट से छोड़े गए।

उल्लेखनीय है कि इस तरह के समाधान हेतु तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और कहा था कि जो मछुआरे श्रीलंकाई क्षेत्र में पहुंच गए हैं, उन्हें रिहा किया जाना चाहिए. स्थायी समाधान हेतु तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा।

उन्होंने कहा था कि यमन चले गए मछुआरों को रिहा करवाने के लिए वे स्वयं प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप चाहती हैं, इस मामले में उन्होंने यह भी बताया कि मछुआरों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उल्लेखनीय है कि, मछुआरों को पकड़े जाने के ही साथ उनके जाल व सामग्री भी जब्त कर ली जाती है, जो कि कई बार टूट जाती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -