श्रीलंका का भारत दौरा, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान
श्रीलंका का भारत दौरा, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान
Share:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम, अगले साल श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेजबानी करने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को श्रीलंका दौरे के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इसके मुताबिक, भारत को अगले साल घर में 9 ODI, 6 टी-20 और 4 टेस्ट खेलने हैं। ये सभी मुकाबले 78 दिनों के भीतर खेले जाएंगे।

ये दौरे अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में ODI वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। टीम इंडिया के इस मिशन-2023 की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से होगी। टीम को 3 से 15 जनवरी के बीच 3 टी-20 और इतने ही ODI मैचों की मेजबानी करनी है। टीम इंडिया जनवरी महीने में 11 मैच खेलेगी। इनमें 6 ODI और 5 टी-20 शामिल हैं। उसे श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड से व्हाइट बॉल मुकाबले खेलने हैं। कीवियों के खिलाफ टी-20 सीरीज का अंतिम मुकाबला 1 फरवरी को खेला जाएगा।

श्रीलंका के विरुद्ध टी-20 सीरीज की शुरुआत 3 जनवरी को मुंबई से होगी। इस सीरीज का दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे और 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के बाद पहला ODI 10 जनवरी को गुवाहाटी में, 12 जनवरी को कोलकाता में और 15 जनवरी को त्रिवेंद्रम में खेला जाएगा।

VIDEO! मैच के दौरान इस स्टार प्लेयर के मुंह पर लगी बॉल, निकलने लगा खून और टूट गए दांत

टीम इंडिया के लिए 'हादसा' बना बांग्लादेश दौरा ! एक ही दिन हुई चार दुर्घटनाएं

बांग्लादेश से मिली हार के बाद टीम इंडिया पर भड़के PAK के पूर्व कप्तान, जानिए क्या कहा ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -