खेल मंत्रालय ने कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच 54 खेल संघों की बढ़ाई मान्यता
खेल मंत्रालय ने कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच 54 खेल संघों की बढ़ाई मान्यता
Share:

खेल मंत्रालय की ओर से 31 दिसंबर 2019 तक मान्य 54 राष्ट्रीय खेल संघों की वार्षिक मान्यता 30 सितंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दी गई है. मंत्रालय को यह कदम लॉकडाउन के चलते उठाना पड़ा है, जिसके चलते भारतीय तीरंदाजी संघ, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) और रोइंग फेडरेशन जैसे खेल संघ स्पोर्टस कोड के अनुसार चुनाव कराने के बावजूद वार्षिक मान्यता पाने से रह गए हैं, जबकि शतरंज और घुड़सवारी संघ विवादों के बावजूद मान्यता पा गए. वार्षिक मान्यता देने की प्रक्रिया को मंत्रालय अब एक बार फिर शुरू करेगा. जिससे तीरंदाजी, रोइंग, पीसीआई जैसे खेल संघों की मान्यता का रास्ता खुल सकेगा.

खेल संघों की वार्षिक मान्यता में होगा बदलाव: सूची में मंत्रालय से प्रतिबंधित स्कूल गेम्स फेडरेशन के अलावा ताइक्वांडो संघ, जिम्नास्टिक संघ का भी नाम नहीं है. कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा तीरंदाजी संघ के और पैरालंपिक पदक विजेता दीपा मलिक पीसीआई की अध्यक्ष चुनी जा चुकी हैं. 

लॉकडाउन के चलते मंत्रालय को इन संघों को नजरअंदाज करना पड़ा है. मंत्रालय ने सूची में बदलाव के संकेत भी दिए हैं. सूत्रों का कहना है कि खेल संघों को वार्षिक मान्यता की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. मंत्रालय खेल संघों को मान्यता के बाद ही उसे आर्थिक मदद प्रदान करता है.

मेसी ने अर्जेंटीना के अस्पताल में दिया कई लाख डॉलर का दान

2020 : सेबेस्टियन वेट्टेल का फेरारी कंपनी के साथ होगा अंतिम सीजन

जानिए दिग्गज क्रिकेटर जॉफ्रा के जीवन से जुड़ी कुछ ख़ास बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -