अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश को पदक दिलाने पर मिलेगा 75 लाख का इनाम
अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश को पदक दिलाने पर मिलेगा 75 लाख का इनाम
Share:

नई दिल्ली : भारतीय खेल मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश को पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों और उनके कोचों को सम्मान स्वरूप दी जाने वाली पुरस्कार राशि में मंगलवार को वृद्धि की आधिकारिक घोषणा की है. नई योजना के अनुसार अब ओलम्पिक खेलों में जो भी खिलाडी स्वर्ण पदक जीतेगा उसे 75 लाख रुपये दिए जाएंगे, वहीं विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 30 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे. संशोधित नियम 29 जनवरी, 2015 से लागू किया जाएगा.

संशोधित की गई योजना के अनुसार, ओलम्पिक खेलों (ग्रीष्म एवं शीतकालीन) के पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि मौजूदा 50 लाख रुपये (स्वर्ण पदक), 30 लाख रुपये (रजत पदक) और 20 लाख रुपये (कांस्य पदक) से बढ़ाकर क्रमश: 75 लाख रुपये, 50 लाख रुपये और 30 लाख रुपये कर दी गई है. एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि मौजूदा 20 लाख रुपये (स्वर्ण पदक), 10 लाख रुपये (रजत पदक) और छह लाख रुपये (कांस्य पदक) से बढ़ाकर क्रमश: 30 लाख रुपये, 20 लाख रुपये और 10 लाख रुपये कर दी गई है. विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई चैम्पियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि की तीन पृथक श्रेणियां बनाई गई हैं.

पुरस्कार राशि टूर्नामेंट के बीच अंतराल को ध्यान में रखकर दी जाएगी. पैरालिम्पिक खेलों (ग्रीष्म एवं शीतकालीन), पैरा-एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेल (पैरा-एथलेटिक्स) के पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि ओलिम्पिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के समान निर्धारित कर दी गई है. आईबीएसए वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ ब्लाइंड, डैफलिम्पिक्स और विशेष ओलम्पिक्स (ग्रीष्म एवं शीतकालीन) जो पहले नकद पुरस्कार के हकदार नहीं थे, उन्हें विशेष पुरस्कार की संशोधित योजना में शामिल किया गया है. 

पैरालिम्पिक खेलों (ग्रीष्म एवं शीतकालीन), पैरा-एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेल (पैरा-एथलेटिक्स) के पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि ओलिम्पिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के समान निर्धारित कर दी गई है. आईबीएसए वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ ब्लाइंड, डैफलिम्पिक्स और विशेष ओलम्पिक्स (ग्रीष्म एवं शीतकालीन) जो पहले नकद पुरस्कार के हकदार नहीं थे, उन्हें विशेष पुरस्कार की संशोधित योजना में शामिल किया गया है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -