अमेरिका में फंसे पूर्व हॉकी खिलाड़ी की मदद करेगा खेल मंत्रालय
अमेरिका में फंसे पूर्व हॉकी खिलाड़ी की मदद करेगा खेल मंत्रालय
Share:

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अमेरिका में फंसे पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान की मदद का वादा किया है. अशोक कोविड-19 के वजह से लगाए गए यातायात प्रतिबंध के चलते अमेरिका में फंस गए है. गुरुवार शाम को रिजिजू के कार्यालय ने कहा कि सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावात ने अशोक से संपर्क किया है और वह उनके लिए एक डॉक्टर भी भेज रहे हैं.

रिजिजू के कार्यालय ने लिखा, "हॉकी ओलम्पियन अशोक दीवान अमेरिका में फंसे हैं और उनकी तबीयत ठीक नहीं है. उन्होंने आईओ के माध्यम से किरण रिजिूज तक अपनी बात पहुंचाई. सैन फ्रांसिस्को में मौजूदा भारतीय दूतावास ने उनसे संपर्क किया है और उनके पास डॉक्टर भेज रहे हैं ताकि उनको तुरंत चिकित्सा मुहैया कराया जाए. "

बता दें की अशोक ने आईओ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा को पत्र लिखा उनसे मदद मांगी थी. अपने पत्र में 65 साल के अशोक ने बताया था कि वह उक्त रक्तचाप के शिकार हैं और उन्हें डॉक्टर की जरूरत है. दीवान ने बताया था कि उन्हें 20 अप्रैल को भारत लौटना है लेकिन लॉकडाउन के कारण यह संभव नहीं हो सकेगा.

कपिल देव ने शोएब अख्तर को लताड़ा, कहा- हमें पैसे की जरुरत नहीं है...

लॉकडाउन में अपने खिलाड़ियों की फिटनेस परखेगा पाकिस्तान, PCB ने बनाया ये प्लान

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की नई तारीख का हुआ एलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -