खेल मंत्री किरण रिजिजू का दावा- अब तक फिट इंडिया मूवमेंट में हिस्सा ले चुके हैं 10 करोड़ लोग
खेल मंत्री किरण रिजिजू का दावा- अब तक फिट इंडिया मूवमेंट में हिस्सा ले चुके हैं 10 करोड़ लोग
Share:

नई दिल्ली: 'केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि 'फिट इंडिया' अभियान में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है, जिसका लक्ष्य देश के लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। दरअसल, रिजिजू केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल (CRPF) के दिव्यांग जवानों की साइकिल रैली के दौरान बोल रहे थे कि यह रैली अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से तक़रीबन 1000 किमी की यात्रा करके 16 दिन में दिल्ली पहुंची है।

रिजिजू ने कहा कि, मैंने फिट इंडिया अभियान की समीक्षा की जिसे पीएम मोदी ने आरंभ किया था और मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग इसमें शामिल हो चुके हैं। यहां राजघाट में CRPF की रैली में रिजिजू ने कहा कि, इस अभियान को देश के लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था। रिजिजू ने साथ ही यह भीं कहा कि जब CRPF जैसे बल इस तरह के मिशन या अभियान से जुड़ते हैं तो वे कई लोगों की प्रेरणा बनते हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि CRPF के 'दिव्यांग योद्धाओं' की यह साइकिल रैली शांति, प्रतिबद्धता और जज्बे का संदेश देती है। इसके साथ ही रिजिजू ने कहा कि खेल मंत्रालय दिव्यांग खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि, सरकार खिलाड़ियों के बीच पक्षपात नहीं करती...वह आम खिलाड़ी हो या पैरा खिलाड़ी, उनके बीच कोई भेदभाव नहीं किया जाता है।

RBI की चेतावनी! मानें ये बातें वरना हो सकता है आपका बैंक अकाउंट खाली

ट्रेन टिकट महंगा करने की तैयारी, यात्रियों को चुकाना पड़ सकता है यूज़र चार्ज

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी असेंबली में पहुंची ब्रिटेन की सांसद मार्गरेट फेरियर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -