पाकिस्तान हॉकी में छाई पैसों की किल्लत, विश्वकप में खेलना हुआ मुश्किल
पाकिस्तान हॉकी में छाई पैसों की किल्लत, विश्वकप में खेलना हुआ मुश्किल
Share:

नई दिल्ली: भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी हॉकी का क्रेज गजब का है और भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी के कई टूर्नामेंट भी जीते हैं। इसके साथ ही देश के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हॉकी के प्रति खिलाड़ियों द्वारा मेहनत की जाती है। लेकिन वर्तमान समय में पाकिस्तान हॉकी की स्थिति बेहद खराब चल रही है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम के आगामी विश्व कप में हिस्सा लेने की उम्मीदों को एक झटका लगा है। 

इस भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने देश के लिए बनाए थे कई विश्व रिकॉर्ड

यहां बता दें कि भारत में आगामी 28 नवंबर से भुवनेश्वर में शुरू होने वाले हॉकी विश्वकप से पहले ही पाकिस्तान हॉकी की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें कि पाकिस्तान के बोर्ड ने हॉकी टीम को किसी भी तरह की कोई भी आर्थिक मदद करने से मना कर दिया है। वहीं इस तरह से बोर्ड द्वारा मना करने पर अब पाकिस्तान के हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर संशय हो गया है।

वीडियो: न्यूज़ीलैंड में बने एक ओवर में 43 रन, टूट गए सारे रिकॉर्ड

 

गौरतलब है कि इस समय पाकिस्तान हॉकी के लिए काफी परेशानियां सामने आ रही हैं। वहीं पीएचएफ सचिव शाहबाज अहमद ने भी कहा कि राष्ट्रीय टीम के विश्व कप में हिस्सा लेने की उम्मीदें अभी कम हैं इस समय हॉकी पर खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी सरकार ने पीएचएफ से 8 मिलियन पाकिस्तानी रुपये के ग्रांट को रिलीज नहीं किया है।


खबरें और भी 

चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयल मैड्रिड ने की शानदार जीत दर्ज

तीसरे टी20 मैच में भारतीय खिलाड़ी बना सकते हैं कई रिकॉर्ड्स

पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड: 47 रन से हारा पाक, ट्रेंट बोल्ट ने ली हैट्रिक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -