तूफ़ान में उलझ गया मुंबई से दुर्गापुर जा रहा Spicejet का विमान, कई यात्री हुई घायल
तूफ़ान में उलझ गया मुंबई से दुर्गापुर जा रहा Spicejet का विमान, कई यात्री हुई घायल
Share:

कोलकाता: मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए उड़ान भर रहा स्पाइस जेट का विमान रविवार (2-05-2021) को तूफान में फंस गया, जिसके चलते प्लेन में सवार लगभग 40 यात्री जख्मी हो गए, जिनमें में से 12 यात्रियों को गंभीर चोट आई है। स्पाइसजेट (Spicejet) के प्रवक्ता ने कहा कि 189 सीट वाला बोइंग 737 -800 विमान तूफान की वजह से घटना का शिकार हुआ है। 

उन्होंने बताया कि यह घटना विमान के दुर्गापुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुई। सूत्रों के अनुसार, विमान में तूफान की वजह से सभी यात्री घबरा गए थे और केबिन में रखा सारा समान यात्रियों पर गिर गया, जिसके चलते यात्रियों को चोटें आईं। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक,  विमान में लगभग 188 यात्री सवार थे। इनमें से कुछ यात्रियों को सिर भी चोट लगी है, जिन्हें पास ही के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, फिलहाल सभी यात्रियों को हालात स्थिर है और खतरे से बाहर है।

इस घटना पर खेद प्रकट करते हुए स्पाइसजेट की तरफ कहा गया है कि मुंबई से दुर्गापुर जाने वाली स्पाइसजेट बोइंग बी737 विमान संख्या एसजी-945 में लैंडिंग के दौरान तूफान का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप दुर्भाग्य से कुछ पैसेंजर्स को चोटें आईं। दुर्गापुर पहुंचने पर जख्मी लोगों को तत्काल चिकित्सा मदद प्रदान की गई।

'कोरोना वैक्सीन लेने के लिए किसी को बाध्य नहीं कर सकते ..', केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश

उत्तराखंड के स्कूलों में गीता, वेद, उपनिषदों को पाठ्यक्रम में पेश किया जाएगा

देशभर में गहराया बिजली संकट, नोएडा में सोसाइटी छोड़ रिश्तेदारों के घर गए 800 परिवार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -