'आज का दिन पूरा मेरे साथ बिताना', इंटरनेट पर छाया भारती सिंह का ये VIDEO
'आज का दिन पूरा मेरे साथ बिताना', इंटरनेट पर छाया भारती सिंह का ये VIDEO
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर स्टार कपल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टेलीविज़न की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की जोड़ी मजाकिया होने के साथ-साथ क्यूट भी है। हर्ष और भारती की शादी 3 दिसंबर 2017 को हुई थी। आज उनकी शादी को 5 वर्ष पूरे हो गए हैं। ऐसे में भारती सिंह ने पति के लिए फनी वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में भारती, पति हर्ष को नींद से उठने के लिए कह रही हैं।

वीडियो में भारती सिंह ने अपने बेटे गोला उर्फ लक्ष्य को गोद में उठाया हुआ है। भारती वीडियो में बोल रही हैं- 'हैप्पी एनिवर्सरी हर्ष। गोले की ओर से गोले के मम्मी-पापा को हैप्पी एनिवर्सरी। हर्ष उठ जा। आज 3 दिसंबर है। आज के दिन हमारी शादी हुई थी। आज 5 वर्ष हो गए हैं। आज का दिन पूरा मेरे साथ गुजारना। हमको घुमाने लेकर जा, हमको शॉपिंग करवा। फुल दिन हमारे साथ स्पेन्ड कर।'

आगे भारती ने कहा, 'मैं अपने ही घर से ये वीडियो बना रही हूं। हर्ष अंदर सोया है। शायद क्या पता वो वॉशरूम के लिए उठे तथा ये वीडियो देख ले, उसे प्यार आ जाए और वो बाहर आ जाए।' इतने में गोला उबासी लेने लगता है। इसपर भारती बोलता  हैं- 'बच्चा तो उबासी मारने लग गया। हैप्पी एनिवर्सरी हर्ष।' गोला की ओर से भी भारती ने हर्ष को कहा- 'पापा उठ जाओ'। इस वीडियो के कैप्शन में भारती सिंह लिखती है- ये मैसेज केवल हर्ष लिंबाचिया के लिए है। दोस्तों क्या हर्ष ये सब कर पाएगा या नहीं, प्लीज कमेंट करके बताओ। भारती के वीडियो पर कई सारे प्रशंसक और स्टार्स की प्रतिक्रिया आ गई है। प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, शानू शर्मा ने भारती सिंह को शादी की सालगिरह की बधाई दी। प्रशंसक भी दोनों को बधाइयां दे रहे हैं।

उर्फी जावेद ने खोला अपनी खूबसूरती का राज, आप भी जान लें

सलमान खान ने सबके सामने खोली टीना दत्ता की पोल, मचा बवाल

साड़ी पहन श्वेता तिवारी ने गिराई बिजलियाँ, दिल थामकर देंखे ये तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -