उत्तर प्रदेश जा रहे हैं घूमने तो इन 5 जगहों का ले आनंद
उत्तर प्रदेश जा रहे हैं घूमने तो इन 5 जगहों का ले आनंद
Share:

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपका ट्रिप उत्तर प्रदेश जाने का है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन जगहों के बारे में जहाँ आप यहाँ जाकर आराम से घूम सकते हैं और आपको यहाँ सबसे अधिक आनंद आएगा।

प्रयागराज - मेले का नाम सुनते ही हर किसी के मन में कुंभ का आयोजन घूम जाता है। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि दुनिया में कुंभ का मेला ही एक ऐसी जगह है, जहां लोग सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। इसी के साथ कुंभ में शाही स्नान के लिए प्रयाग की धरती पर देश ही नहीं विदेश के लोग भी आते हैं। तो आप घूमने के लिए प्रयागराज जा सकते हैं।

वाराणसी- आपको बता दें कि दुनिया के सबसे पुराने बसे शहरों में एक उत्तर प्रदेश का वाराणसी है। जी हाँ और ऐसा माना जाता है कि काशी का अस्तित्व करीब 3000 हजार साल पुराना है। केवल यही नहीं बल्कि ऐसा भी कहा जाता है कि इस शहर को खुद भगवान शिव ने बसाया था और इसी वजह से यहां हजारों लोग रोज शिव के दर्शन को जाते हैं।

अयोध्या,मथुरा - भगवान राम और कृष्ण का जन्म भी उत्तर प्रदेश में ही हुआ है। आप जानते ही होंगे अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ, जहां भव्य राम मंदिर बन रहा है। जबकि मथुरा में प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। ऐसे में यहां हजारों लोग भगवान की शरण में आना पसंद करते हैं।

आगरा- उत्तर प्रदेश के पास दुनिया एक अजूबा है, जिसको ताजमहल कहा जाता है। आगरा का ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में आता है और ताज का दीदार करने के लिए देश ही नहीं विदेश के लोगों का भी आना लगा रहता है।

पत्नी के साथ करना है रोमांस तो इन 5 रोमांटिक जगहों पर जाए जरूर

गर्मी में ठंडक देंगी ये 5 जगह, खर्चा भी होगा बहुत कम

दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं ये जगह, गर्मी में घूमकर आ जाएगा मजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -