गलती से अपनी ही गोली चलने से हो गई कांस्टेबल की मौत
गलती से अपनी ही गोली चलने से हो गई कांस्टेबल की मौत
Share:

नई दिल्ली। अपराधी को मारने की बजाए कांस्टेबल ने खुद को ही गलती से गोली मार ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार को वांछित अपराधी सोनू पंडित के खिलाफ पुलिस एक अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस की विशेष शाखा में तैनात एक कांस्टेबल से उसकी एके-47 राइफल से गलती से गोली चल गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस बाबत जानकारी दी कि 32 साल के आनंद खत्री को 2015 के अंत में ही विशेष शाखा की दक्षिण-पश्चिम इकाई में तैनात किया गया था। पुलिस को पंडित के छुपे होने की सूचना मिली। इसके बाद करीब सुबह 5 बजे विशेष टीम रोहिणी पहुंची, वहीं यह घटना घटी। पंडित दक्षिणी दिल्ली के हिस्ट्रीशीटर रविंदर भोलू का सहयोगी है।

पुलिस के विशेष आयुक्त अरविंद दीप ने बताया कि अभियान के दौरान, खत्री ने दुर्घटनावश अपनी एके 47 राइफल से गोली चला दी और गोली उसे ही जा लगी। इसके बाद अन्य अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां मौत हो गई। इसके बाद खत्री के परिवार को सूचित कर दिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -