सुमित्रा ताई ने कहा राजनीति में वंशवाद बुरी बात नहीं
सुमित्रा ताई ने कहा राजनीति में वंशवाद बुरी बात नहीं
Share:

नई दिल्ली : अभी तक भारतीय जनता पार्टी राजनीति में वंशवाद का विरोध करती रही है। राजनीति में भाजपा द्वारा कांग्रेस को वंशानुगत तौर पर नेतृत्व स्वीकारने वाली पार्टी कहा जाता रहा है। मगर अब भाजपा की ओर से इंदौर संसदीय क्षेत्र से सांसद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इसका समर्थन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर किसी नेता का बेटा या संतान राजनीति में आता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मीडिया क्या कहता है इस बात की परवाह न करें। उन्होंने विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सक का बेटा चिकित्सक, इंजीनियर का बेटा इंजीनियर और उद्योगपति का बेटा उद्योगपति बनता है तो राजनीति में आने वाले का बेटा राजनेता क्यों नहीं बन सकता।

हाल ही में उन्होंने छग विधानसभा द्वारा जारी किए गए नियम की प्रशंसा की इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां गर्भगृह में आने पर विधायक खुद ही निलंबित हो जाता है। उनका प्रयास होगा कि लोकसभा में भी इस नियम को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में जो अनुभव उन्हें प्राप्त हुआ है वह उन्होंने दोनों ही ओर के विधायकों को देने का प्रयास किया है।

यही नहीं उन्होंने कहा कि राजनीति में विपक्ष बहुत महत्वपूर्ण होता है विपक्ष की मौजूदगी के बिना लोकतंत्र कमजोर हो सकता है इसलिए उसका मजबूत होना बेहद आवश्यक होता है। हां मगर उसका आचरण अच्छा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में एक दूसरे का आदर किया जाना भी जरूरी है। मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के प्रसंग को याद कर उन्होंने इस बात की चर्चा भी विधायकों के बीच की उन्होंने कहा कि विरोध करने का तरीका शालीन होना चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -